● खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

● पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने अधेड़ व्यक्ति पर किया गया जानलेवा हमला, ग्राम चपले डीपापारा की घटना

● खरसिया पुलिस ने हत्या के प्रयास अपराध में पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार

● पुराने जमीन विवाद को लेकर आरोपियों ने अधेड़ व्यक्ति पर किया गया जानलेवा हमला, ग्राम चपले डीपापारा की घटना
       
         20 अगस्त, 2025  खरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम चपले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ संघर्ष गंभीर घटना का रूप ले लिया । इस दौरान आरोपी पिता-पुत्र ने पड़ोसी अधेड़़़ व्यक्ति पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। खरसिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

           घटना के संबंध में ग्राम चपले निवासी विमला पटैल (43 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका चपले डीपापारा में मकान है जिसे किराए पर दिया गया है। उक्त मकान के पास ही ओमशंकर पटैल का भी मकान स्थित है। जमीन के सीमांकन को लेकर ओमशंकर और उसके पिता जोहित राम पटैल पूर्व में कई बार विवाद कर चुके थे। 18 अगस्त की शाम विमला पटैल के पति पुरुषोत्तम पटैल और जेठ कमल प्रसाद पटैल (55 साल) मकान के सामने मेन गेट लगवा रहे थे, तभी ओमशंकर और उसके पिता पहुंचे और गेट लगाने से मना करते हुए विवाद करने लगे। विवाद के दौरान जोहित राम ने बेटे ओमशंकर को मारने के लिए उकसाया, जिस पर ओमशंकर अपने दुकान से चाकू लेकर आया और कमल प्रसाद पटैल पर जानलेवा हमला कर दिया। चाकू के प्रहार से कमल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
                   श्रीमती विमला पटैल की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने अपराध क्रमांक 451/2025 धारा 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े ने टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। आरोपी ओमशंकर की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया। दो आरोपी होने से अपराध में 3(5) बीएनएसएस की धारा भी जोड़ी गई। गिरफ्तार आरोपियों में (1) ओमशंकर पटैल पिता जोहित राम पटैल उम्र 33 वर्ष एवं (2) जोहित राम पटैल पिता स्व. बुलाउ राम पटैल उम्र 61 वर्ष शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
           पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक अनिल विश्वकर्मा के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश जांगड़े, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, संजय मिंज एवं आरक्षक सत्यनारायण सिदार की प्रमुख भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...