लैलूँगा से युवक रहस्यमयी तरीके से गायब, परिवार में मचा हड़कंप!

लैलूंगा से युवक रहस्यमयी तरीके से गायब, परिवार में मचा हड़कंप!

लैलूंगा। क्षेत्र में सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ग्राम पंचायत बांसडांड निवासी 28 वर्षीय अमित बेहरा पिता राजकुमार बेहरा सोमवार 17 नवंबर 2025 को दोपहर लगभग 3 बजे किराना सामान लेने के उद्देश्य से घर से निकला, लेकिन इसके बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन अमित ने कॉल रिसीव नहीं किया। देर रात करीब 3 बजे से उसका मोबाइल पूरी तरह स्विच्ड ऑफ आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और भी बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि अमित हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल CG13 AH 3972 से निकला था, परंतु इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला। परिजन और ग्रामीण पूरे क्षेत्र में खोजबीन कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई जानकारी हाथ नहीं लगी। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की लिखित शिकायत थाना लैलूंगा में दर्ज करा दी है। पुलिस भी आसपास के क्षेत्रों में जांच में जुट गई है।

परिजनों ने आम जनता से विशेष अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को अमित बेहरा दिखाई दे या उसके बारे में किसी भी प्रकार की सूचना मिले, तो तत्काल संपर्क करें। सही सूचना देने वाले को सहयोग राशि प्रदान की जाएगी।

📞 संपर्क नंबर —
7566141492
9340855662
7566088002

ग्रामीणों में दहशत और परिवार पर दुखों का पहाड़— लैलूंगा क्षेत्र में इस रहस्यमयी गुमशुदगी ने सबको चौंका दिया है। पुलिस और परिजन लगातार तलाश में जुटे हुए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

नगर पंचायत पलारी में 19 जून को होगा भाजपा नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह

गुरुर । भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम कल 19 जून 2026 को नगर पंचायत पलारी में आयोजित किया जाएगा।...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...