spot_img
Monday, March 30, 2026
Monday, March 30, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● ग्राम कुर्रा में बालिका की हत्या का पटाक्षेप, लैलूंगा पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

● ग्राम कुर्रा में बालिका की हत्या का पटाक्षेप, लैलूंगा पुलिस ने हत्या के आरोपी पिता-पुत्र को किया गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


         रायगढ़, 27 नवंबर । लैलूंगा थानाक्षेत्र के ग्राम कुर्रा में मंगलवार 25 नवंबर 2025 की शाम 7 वर्षीय बालिका का शव पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया के घर के भीतर मिला, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल पुलिस को हत्या की आशंका से अवगत कराया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी, थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव और एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां प्राथमिक जांच में हत्या का मामला स्पष्ट होता दिखा। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को जांच से जुड़ी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
   घटना के संबंध में मृतिका के मामा डोलेश्वर राठिया ने बताया कि 17 नवंबर को भांजी को उसके पिता आश्रम से घर लेकर आए थे और वह उनके ही घर में रह रही थी। मंगलवार शाम बालिका खेलने के लिए निकली, लेकिन लौटकर नहीं आई तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। इस दौरान जानकारी मिली कि पड़ोसी आरती प्रसाद राठिया ने उसे गली में खेलते समय अपने घर बुलाया था, जिसके बाद बालिका दिखाई नहीं दी। शक के आधार पर जब परिजन लक्ष्मी राठिया के घर में खोज के लिए पहुंचे तो बालिका का शव कमरे में कंबल से ढका हुआ मिला और उसकी गर्दन पर साड़ी लिपटी हुई थी। परिजनों ने पड़ोसी आरती प्रसाद और लक्ष्मी राठिया पर मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया।
      लैलूंगा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर हत्या का अपराध अप.क्र. 308/2025 धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर दोनों संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने पुरानी रंजिश के कारण बालिका की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने बच्ची के शव को घर के भीतर कंबल में छिपाकर रख दिया था। पुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर घटनास्थल से प्रयुक्त कंबल को वजह-सबूत के रूप में जब्त किया।
आरोपी
(1) आरती प्रसाद राठिया, पिता लक्ष्मी राठिया, उम्र 23 वर्ष
(2) लक्ष्मी राठिया, पिता सनतराम राठिया, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम कुर्रा, थाना लैलूंगा, जिला रायगढ़
      दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में संवेदनशील प्रकरण में आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिहार में सियासी हलचल, नितिन नवीन ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, जानें अब कौन होगा बांकीपुर से उम्मीदवार?

पटना। BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के राज्यसभा में निर्वाचित होने के बाद बिहार की राजनीति का समीकरण पूरी तरह बदल गया है।...
Latest
बिहार में सियासी हलचल, नितिन नवीन ने दिया विधायक पद से इस्तीफा, जानें अब कौन होग... महापौर मीनल चौबे ने पेश किया नगर निगम 2026-27 का बजट, जानिए क्या कुछ है खास सीएम नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री ? मंथन शुरू... लैलूँगा में जन्मदिन बना जनआंदोलन: “अजेय योद्धा” मनोज अग्रवाल (सुखन भईया) पर सोशल... एक ही गैंग ने रची थी कई सनसनीखेज वारदातें — मोबाइल शॉप में चोरी और दो बैंकों में... निर्यात ठप होने से तरबूज किसानों को भारी झटका, 300 करोड़ से अधिक नुकसान का अनुमा... CG WEATHER : छत्तीसगढ़ में गर्मी बरकरार, 3 दिन बाद तापमान में गिरावट के संकेत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘डिजिटल डोर सुविधा’ का किया शुभारंभ…. युवा प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच..मुख्यमंत्री साय की मौजूदगी में स्व. लखीराम अग्... बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट से रात्रि उड़ान सेवा का शुभारंभ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव ...