पुलिस ने बढ़ाई चौकसी , SDOP दीपक मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस कर रही पेट्रोलिंग


नगर में दीपावली पर्व को देखते हुए सड़कों व बाजारों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। स्थानीय पुलिस के द्वारा नगर पंचायत के वार्डो में और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस जवान अधिकारी के साथ गश्ती कर रहे है इसी क्रम में आज धनतेरस के अवसर पर एसडीओपी दीपक मिश्रा स्वयं कमान संभालते देखे गए और एसडीओपी के नेतृत्व में पुलिस टीम कमर कस कर अपनी ड्यूटी निभा रही है।वहीं नगर में सुरक्षा की दृष्टि से थाना प्रभारी नंदलाल पैंकरा दिन रात गस्त कर रहे है।इसके साथ ही नगर में पुलिस के जवान हर गली और चप्पे चप्पे पर नजर रखे हुए है।इसी के साथ बाहरी लोगों पर भी नजर रखे हुए है ताकि इस उत्सव में किसी प्रकार खलल न हो। वहीं जुआरियों सट्टेबाजों और अवैध शराब के अड्डों पर भी दबिश दे रही है।







