लैलूंगा में गोंड समाज का महासंगम : वार्षिकोत्सव व युवा-युवती परिचय सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता का दिखा भव्य स्वरूप

लैलूंगा में गोंड समाज का महासंगम: वार्षिकोत्सव व युवा-युवती परिचय सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, सामाजिक एकता का दिखा भव्य स्वरूप

लैलूंगा। गोंड समाज द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव एवं युवा-युवती परिचय सम्मेलन का भव्य समापन 18 जनवरी 2026 को हुआ। दो दिवसीय इस ऐतिहासिक आयोजन ने सामाजिक एकजुटता, परंपरा और भविष्य निर्माण का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम में विधायक विद्यावती सिदार,  एवं पूर्व विधायक चक्रधर सिदार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके कर कमलों से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र भर से समाजजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत 17 जनवरी को परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ हुई। गोंड समाज के छह कुलों की बहन-बेटियों ने उपवास रखकर समाज की परंपरा के अनुसार कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा पाकरगांव के बूढ़ी मां मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य बस्ती होते हुए गोंड समाज भवन पहुंची, जहां विधिवत स्थापना की गई। आयोजन स्थल पर पहुंचे सभी अतिथियों और समाजजनों का पीला चावल से तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात आयोजित युवा-युवती परिचय सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने पंजीयन कर मंच से अपना परिचय दिया। खास बात यह रही कि रायगढ़ जिले सहित अन्य जिलों से भी युवक-युवतियों ने भाग लेकर सम्मेलन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। इस मंच ने वैवाहिक संवाद के साथ-साथ सामाजिक संपर्क और विश्वास को भी मजबूत किया।

18 जनवरी को समाज के लोग पूरे क्षेत्र से गोंड समाज भवन पहुंचे। कार्यक्रम को गति देते हुए समाज के अधिकार, संगठन और भविष्य की दिशा पर विस्तार से चर्चा की गई। मंच से वक्ताओं ने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, रोजगार और संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज संगठित होता है, युवाओं को दिशा मिलती है और परंपराएं सुदृढ़ होती हैं। उन्होंने भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।

समापन अवसर पर समाज के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आयोजन समिति की भूमिका की सराहना की गई। कुल मिलाकर, लैलूंगा में आयोजित यह वार्षिकोत्सव एवं परिचय सम्मेलन गोंड समाज की एकता, संस्कृति और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ क्षेत्रीय एफएसएल में शुरू हुई वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया, थाना लैलूँगा का गांजा परीक्षण हेतु पहुंचा पहला जप्त मादक पदार्थ

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों की पुलिस को मिलेगा स्थानीय स्तर पर फॉरेंसिक जांच का लाभसमय पर जांच रिपोर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

नकली शराब बनाने वाले सिंडिकेट के घर रायगढ़ पुलिस का छापा, 3 दिन के भीतर थाने में हाजिर होने का दिया नोटिस

नकली शराब सिंडिकेट पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहाग्राम धनागर में 240 लीटर नकली शराब फैक्ट्री के खुलासे के बाद फरार...