spot_img
Wednesday, February 25, 2026
Wednesday, February 25, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

गिट्टी तोड़ने अवैध खदान में गया था मजदूर, धंसने से मौके पर हुई मौत

सूरजपुर। सूरजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केतका परसपारा में अवैध गिट्टी खदान में मंगलवार दोपहर मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम केतका कोलढोडहीपारा निवासी देव सिंह ने थाने में इसकी सूचना दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका भाई देवशंकर सिंह पिता फुलसाय गोड 40 वर्ष मंगलवार सुबह अपने साथी जंगसाय राउत और बालकेश्वर राउत के साथ गिट्टी तोड़ने के लिए ग्राम केतका परसपारा स्थित अवैध गिट्टी खदान में गया था।दोपहर लगभग दो बजे गिट्टी तोड़ने के दौरान अचानक खदान की मिट्टी धंस गई, जिससे देवशंकर सिंह मिट्टी के नीचे दब गया। घटना के बाद साथियों ने तत्काल उन्हें बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना की सूचना मृतक के साथ गए जंगसाय ने मोबाइल फोन के माध्यम से स्वजन को दी।सूचना मिलते ही देव सिंह और उनके चाचा फुलसाय मौके पर पहुंचे, जहां देवशंकर सिंह मृत अवस्था में मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना की सूचना एसडीएम सूरजपुर को भी दी गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतक अपने परिवार का प्रमुख सहारा था और दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छात्र स्नेह सम्मेलन में सालिक साय का संदेश – शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और समृद्ध समाज

छात्र स्नेह सम्मेलन में सालिक साय का संदेश - शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और समृद्ध समाजजशपुर। शासकीय एनईएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय जशपुर में आयोजित...
Latest
छात्र स्नेह सम्मेलन में सालिक साय का संदेश - शिक्षा से ही बनेगा सशक्त और समृद्ध ... लैलूँगा : गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन जिला जेल रायगढ़ में ‘निश्चय’ के तहत मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण प्रारंभ

35 बं...
जिला जेल में पांच दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ
कलेक्टर ने की राजस्व कार्यों की गहन समीक्षा की, पारदर्शी एवं समयबद्ध निराकरण के ... नशे पर वार, दुर्घटनाओं पर प्रहार : कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में<... सारंगढ़ : रीवांपार पंचायत में 15वें वित्त की राशि का ‘बंदरबांट’,फर्जी बिलों के स... बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन करने वाले 5 लोगों को नोटिस जारी, 24 घंटे में मांगा ... सास-बहू सम्मेलन एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

परिवार नियोजन, ...
स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग प्रतिबद्ध – ...