नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहन यादव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा लैलूंगा बस स्टैंड में जल वितरण
लैलूंगा में सुमंत जयंती समारोह संपन्न
लैलूंगा (रायगढ़)। सुत साथी समाज रायगढ़ जिला द्वारा लैलूंगा में जिला स्तरीय सुमंत जयंती समारोह का आयोजन दिनांक 02 मार्च 2026, सोमवार को हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। इस अवसर पर समाज की एकता, परंपरा और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।
समारोह के उपलक्ष्य में जनसेवा की मिसाल पेश करते हुए नवनियुक्त भारतीय जनता युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहन यादव एवं उनकी पूरी टीम द्वारा लैलूंगा बस स्टैंड में जल वितरण किया गया।
जल वितरण कार्यक्रम में सम्मान अवस्थी, तनुज पटेल, यस पटनायक, आकाश बानी, सिधु साहा एवं गजेंद्र भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाया और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन समाजहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ किया गया।








