जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का होगा आयोजन

जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का होगा आयोजन

विनय सिंह बेमेतरा

बेमेतरा 14 नवम्बर 2022-कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आज एक आदेश जारी कर बेमेतरा जिले में राजस्व प्रकरणों के निराकरण एवं जनसमस्याओं के समाधान हेतु जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इस शिविर में अनुविभाग स्तर के सभी अधिकारी एवं मैदानी स्तर के सभी कर्मचारी प्रातः 10 बजे से उपस्थित रहकर शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का तत्काल निराकरण किया जायेगा।
शिविर में विशेष रुप से राजस्व से संबंधित मामले, राशन कार्ड, पेंशन से संबंधित मामले एवं शासन के अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं से संबंधित प्रकरणों का तत्काल निराकरण किया जायेगा। जिले में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन 16 नवम्बर 2022 को अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम जेवरा में, साजा के ग्राम ठेलका, बेरला के ग्राम कुसमी और नवागढ़ के ग्राम मल्दा में होगी। इसी तरह 18 नवम्बर को बेमेतरा के ग्राम चंदनू में, साजा के ग्राम मौहाभाठा, बेरला के ग्राम मोहभठ्ठा नवागढ़ के ग्राम झाल, 23 नवम्बर को बेमेतरा के ग्राम बावामोहतरा, साजा के ग्राम देवकर, बेरला के ग्राम सरदा एवं नवागढ़ के ग्राम भदराली, 25 नवम्बर 2022 को बेमेतरा के ग्राम दाढ़ी, साजा के ग्राम थानखम्हरिया, बेरला के ग्राम सांकरा एवं नवागढ़ के ग्राम नारायणपुर में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन होगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पहुंचे हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, न्यायालयों और जिला जेल का किया गहन निरीक्षण; बंदियों का भोजन चखकर परखी

दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण में न्यायालयों की कार्यप्रणाली का लिया जायजा, न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और बंदियों से किया सीधा संवाद रायगढ़। माननीय उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़,...