बर्खास्त कर्मचारियों की पुनर्बहाली की मांग तेज, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

रायगढ़। रायगढ़ क्षेत्र में एसईसीएल के तहत भू-अर्जन के बदले नौकरी पाने वाले कर्मचारियों की बर्खास्तगी का मामला एक बार फिर गरमा गया है। प्रभावित ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर बर्खास्त कर्मचारियों की शीघ्र पुनर्बहाली की मांग की है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिन भू-स्वामियों ने अपनी जमीन कंपनी को सौंपी थी, उन्हें रोजगार दिया गया था, लेकिन कोरोना काल के दौरान अनुपस्थिति के आधार पर कई कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया। इससे प्रभावित परिवारों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है, क्योंकि उनकी जमीन भी जा चुकी है और नौकरी भी नहीं रही। उन्होंने यह भी बताया कि 7 अक्टूबर 2025 को जागृति महिला स्व सहायता समूह के नेतृत्व में हुए।धरना-प्रदर्शन के दौरान एसईसीएल रायगढ़ प्रबंधन और कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमेन ने बरौद खदान निरीक्षण के समय समस्याओं पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर पुनर्नियोजन का आश्वासन दिया था। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले बिलासपुर मुख्यालय द्वारा कई बर्खास्त कर्मचारियों को मानवीय आधार पर पुनः बहाल किया जा चुका है, इसलिए रायगढ़ क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ भी न्याय किया जाए। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो सभी प्रभावित ग्रामीण सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में मटकी फोड़कर जताया विरोध

बिलासपुर - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...