सुशासन तिहार के माध्यम से निर्माण श्रमिकों को मिल रही नई पहचान

श्रम विभाग के विशेष अभियान से निर्माण श्रमिकों का हो रहा पंजीयन

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



रायगढ़, 7 मई 2026/ छत्तीसगढ़ शासन की मंशानुरूप निर्माण श्रमिकों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं के तहत जिले में श्रमिक पंजीयन अभियान को गति दी जा रही है। श्रम विभाग एवं छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से पात्र निर्माण श्रमिकों को पंजीयन के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले के विभिन्न ग्रामों में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में राजमिस्त्री, प्लंबर, इलेक्ट्रिशियन, पेंटर सहित निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों का प्राथमिकता के आधार पर पंजीयन एवं नवीनीकरण किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य श्रमिकों को शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना तथा उन्हें सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाना है।
        ग्राम लोइंग निवासी गौरी निषाद ने बताया कि सुशासन तिहार शिविर में उनका श्रम पंजीयन कराया गया, जिससे उन्हें शासन की योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें इस प्रकार की सुविधाओं और प्रक्रियाओं की जानकारी नहीं थी, लेकिन शिविर के माध्यम से उन्हें श्रम विभाग की योजनाओं और पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी मिली। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा शिविर के माध्यम से पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक निर्माण श्रमिकों को विभागीय योजनाओं से जोड़ा जा सके। पंजीकृत श्रमिकों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नियमानुसार प्रदान किया जा रहा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सुशासन तिहार में प्रशासन व्यस्त… और तहसील में ‘नशे में धुत’ मिला चपरासी!” — लैलूँगा तहसील में मचा हड़कंप, तहसीलदार ने भेजी निलंबन की...

लैलूंगा तहसील कार्यालय में शराबी कर्मचारी पर गिरी गाज, मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही तहसीलदार का एक्शनलैलूंगा/ एक तरफ पूरा प्रशासन सुशासन तिहार” के...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री के निर्देश के तहत जिले के सुदूर व पहाड़ी कोरवा बसाहटों में 113 हैंडपंप व बोरवेल की होगी खुदाई

00 कलेक्टर ने सम्बंधित विभाग से कहा एक माह के भीतर पूर्ण करें कार्य, ग्रामीणों को पेयजल से मिलेगी राहत रायपुर। सरगुजा जिले के सुदूर एवं...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिर51 फीट ऊंची कांस्य बजरंगबली प्रतिमा की होगी स्थापना, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया भूमिपूजन

रायगढ़ का भव्य पर्यटन स्थल बनेगा पहाड़ मंदिरजनसहयोग से निर्मित होगी लगभग 10 टन वजनी प्रतिमाभजन-कीर्तन और जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर, बड़ी संख्या...