“नारायणपुर में उमड़ा जनसैलाब! सुशासन तिहार शिविर बना जनता और प्रशासन का महाकुंभ”

spot_img

जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत की मौजूदगी में लगा भव्य शिविर, हजारों ग्रामीणों की भीड़ से गूंज उठा नारायणपुर

लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर में आयोजित सुशासन तिहार शिविर उस समय ऐतिहासिक बन गया जब हजारों की संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं और योजनाओं का लाभ लेने शिविर स्थल पहुंच गए। दोपहर से ही लोगों की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी और पूरा शिविर परिसर जनसैलाब में तब्दील नजर आया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष ज्योति भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके पहुंचते ही ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। शिविर में प्रशासनिक अमले की भी ताबड़तोड़ मौजूदगी देखने को मिली, जहां अलग-अलग विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पूरे जोश के साथ जनता की समस्याओं के निराकरण में जुटे नजर आए।

हर विभाग की दिखी सक्रियता, जनता ने कहा — “ऐसा शिविर पहली बार देखा”

राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, शिक्षा, विद्युत, खाद्य विभाग सहित लगभग सभी विभागों के कर्मचारियों ने गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। ग्रामीणों के आवेदन लिए गए, समस्याएं सुनी गईं और कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर की व्यवस्था को लेकर पुलिस विभाग भी पूरी तरह अलर्ट दिखाई दिया। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और पूरे कार्यक्रम में अनुशासन बना रहा। पुलिस जवानों की चुस्त तैनाती के कारण शिविर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग चल रहा है ।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह, प्रशासन ने कहा — “जनता तक योजनाएं पहुंचाना ही लक्ष्य”

ग्रामीणों में शिविर को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया। लोगों का कहना है। कि शासन की योजनाएं सीधे गांव तक पहुंचने से अब उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सुशासन तिहार शिविर ने प्रशासन और जनता के बीच भरोसे की नई तस्वीर पेश की है।

नारायणपुर का यह शिविर अब पूरे लैलूंगा क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS