रायगढ़ जिले के सभी 18 चार्ज में मकान सूचीकरण कार्य पूर्ण, 2100 एचएलबी में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण संपन्न




रायगढ़, 26 मई 2026। जनगणना 2027 के प्रथम चरण अंतर्गत 1 मई से 30 मई तक संचालित मकान सूचीकरण कार्य में रायगढ़ जिले ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी 18 चार्ज अंतर्गत 2100 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) में मकान सूचीकरण का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।

कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी के निर्देशन में जिले के सभी चार्ज अधिकारियों, सुपरवाइजरों, प्रगणकों एवं जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों द्वारा यह कार्य सफलतापूर्वक संपादित किया गया।
मकान सूचीकरण अभियान के तहत जिले के समस्त वार्डों एवं मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर मकानों, परिवारों तथा उपलब्ध आधारभूत सुविधाओं से संबंधित जानकारी का सर्वेक्षण एवं संकलन किया गया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य क्षेत्र की अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी तैयार करना है, जिससे आगामी जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित ढंग से संपादित किया जा सके।
जिला प्रशासन ने बताया कि नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निर्धारित समय-सीमा में गंभीरता, जिम्मेदारी एवं तत्परता के साथ कार्य किया गया। प्रशासन ने जनगणना कार्य में आम नागरिकों द्वारा दिए गए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
प्रशासन के अनुसार वर्तमान में सभी चार्ज में संकलित सत्यापन कार्य प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों द्वारा अपने-अपने एचएलबी में किया जा रहा है। यह प्रक्रिया 30 मई रात्रि 12 बजे तक पूर्ण की जाएगी, जिसके बाद आवश्यक अभिलेख एवं प्रतिवेदन तैयार किए जाएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण...

CHHATTISGARH NEWS

CG : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘प्रधान सेवक’ के रूप में राष्ट्रसेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत गांजा एवं नशीले इंजेक्शन कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

साइबर थाना एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बीड़पारा और रामलीला मैदान में दी दबिश, 05 आरोपी गिरफ्तारबीड़पारा में दो आरोपियों से 6.168...