WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में छाल पुलिस की त्वरित कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना बनी सफलता की कुंजी

छाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर

     

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

28 जुलाई, रायगढ़ । एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस की अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत छाल पुलिस ने ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और समीप के गैरेज में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल, दो प्रेसर जैक और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

      जानकारी के मुताबिक दिनांक 26 जुलाई 2026 को मितान ढाबा संचालक भागीरथी साहू (42 वर्ष) ने थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात करीब 11 बजे ढाबा बंद कर सभी कर्मचारी सो गए थे। अगले दिन सुबह उठने पर बिल काउंटर पर रखा उनका वीवो वाय-12 मोबाइल गायब मिला और काउंटर का सामान बिखरा हुआ था। इसी दौरान ढाबे के समीप स्थित गैरेज संचालक अशरफ अली ने भी अपने गैरेज से दो प्रेसर जैक चोरी होने की जानकारी दी। शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 301(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

     माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 2:15 बजे एक युवक बिल काउंटर से मोबाइल चोरी करते तथा बाद में गैरेज से दो प्रेसर जैक मोटरसाइकिल में ले जाते हुए दिखाई दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹17,000 आंकी गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिससे ग्राम कुडेकेला निवासी महेश दास महंत पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

        आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बोकरामुड़ा और रिलो के बीच जंगल में छिपाकर रखे दो प्रेसर जैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 0658 भी जब्त की गई। आरोपी महेश दास महंत (32 वर्ष), पिता बिरजू उर्फ तेजू दास महंत, निवासी ग्राम कुडेकेला, थाना छाल, जिला रायगढ़ को 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

       चोरी की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय एवं आरक्षक भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि तकनीकी साक्ष्य, प्रभावी मुखबिर तंत्र और सतर्क पुलिसिंग के समन्वय से अपराधियों तक तेजी से पहुंचना संभव है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश

             छाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित विवेचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी का सफल खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। आमजन से अपील है कि प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें, नकदी व कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

CHHATTISGARH NEWS

अवकाश भी नहीं रोक पाया सेवा का संकल्प, रविवार को अभियान की कमान संभालते दिखे बीईओ बसंत चतुर्वेदी

‘सेवा संकल्प अभियान’ को शत-प्रतिशत सफल बनाने संकुल समन्वयकों से फोन पर लिया फीडबैक, दिए प्रभावी दिशा-निर्देशबम्हनीडीह। कर्तव्य के प्रति समर्पण हो तो अवकाश...

RAIGARH NEWS

पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाईधरमजयगढ़ के ससकोबा और गनपतपुर शासकीय उचित मूल्य...

ससकोबा में ₹12.89 लाख और गनपतपुर में ₹18.86 लाख के खाद्यान्न की कमीहितग्राहियों से ई-पॉस मशीन में फिंगर लगवाकर राशन नहीं देने का आरोपग्राम...