“26 साल की सेवा का बड़ा इनाम! अब स्वास्थ्य संचालनालय में बैठेंगे RMA डॉक्टर, सरकार के फैसले से स्वास्थ्य महकमे में हलचल”


दूरस्थ और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में वर्षों तक सेवा देने वाले अनुभवी चिकित्सकों को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा

रायपुर।
छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और जनकेंद्रित बनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला लेते हुए Rural Medical Assistant (RMA) संवर्ग के अनुभवी चिकित्सकों को स्वास्थ्य संचालनालय में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। करीब 26 वर्षों से गांवों, आदिवासी अंचलों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे RMA चिकित्सकों के अनुभव का लाभ अब स्वास्थ्य नीतियों और योजनाओं के संचालन में लिया जाएगा।

वर्ष 2000-01 से PMHM (त्रिवर्षीय चिकित्सा पाठ्यक्रम) उत्तीर्ण एवं पंजीकृत RMA चिकित्सकों की नियुक्ति राज्य के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में की गई थी। जिन इलाकों में वर्षों तक नियमित डॉक्टरों की कमी रही, वहां RMA चिकित्सकों ने सीमित संसाधनों के बावजूद लगातार स्वास्थ्य सेवाएं देकर लाखों लोगों का भरोसा जीता।

इसी क्रम में अनुभवी RMA चिकित्सक डा. राज सिंह मंडावी, डा. अरविंद भारती और डा. मनीष कुमार साहू को स्वास्थ्य संचालनालय में पदस्थ किया गया है। माना जा रहा है कि इन चिकित्सकों के वर्षों के जमीनी अनुभव से स्वास्थ्य योजनाओं का क्रियान्वयन अधिक प्रभावी होगा और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का बेहतर समाधान निकल सकेगा।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि संचालनालय में फील्ड अनुभव रखने वाले अधिकारियों की भागीदारी से नीति निर्माण अधिक व्यावहारिक होगा, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता दोनों में सुधार आएगा।

RMA संघ ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे अनुभव और समर्पण का सम्मान बताया है। संघ का कहना है कि यह फैसला ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती देगा और भविष्य में जनहितकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मार्ग प्रशस्त करेगा।

छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम इस बात का संकेत है कि अब स्वास्थ्य व्यवस्था में जमीनी अनुभव रखने वाले चिकित्सकों की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होगी। विशेषज्ञों का मानना है कि यह पहल राज्य की ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने के साथ-साथ जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित हो सकती है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिकायत के बाद अचानक ‘प्रकट’ हुई दुकान! पोस्टर-बैनर लगाकर बचाव की कोशिश या जांच से पहले सबूत गढ़ने की तैयारी?

धरमजयगढ़। ग्राम पंचायत पारेमेर में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दर्ज शिकायत के बाद अब पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है। शिकायतकर्ता...

CHHATTISGARH NEWS

विकास की नहीं, इस बार बेटी की बड़ी उपलब्धि से चर्चा में आईं प्रतापपुर विधायक..! सुपुत्री ने देश के नामी कॉलेज में हासिल किया...

प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की सुपुत्री तन्वी सिंह पोर्ते ने बढ़ाया सरगुजा का मान, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मिला प्रवेश, देश...

RAIGARH NEWS

डीएमएफ मद से जिले के विकास कार्यों को मिली रफ्तार स्वास्थ्य, शिक्षा और अधोसंरचना के विकास को मिली नई गति 15.85 करोड़ रुपये की...

रायगढ़ - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी के प्रयासों से जिले के खनिज प्रभावित क्षेत्रों के समग्र विकास...