जशपुर में बेटे ने की पिता की हत्या, सील-लोढ़ा से सिर पर किया वार

Jashpur Crime News: तपकरा थाना क्षेत्र के सिंगीबहार गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने पिता के सिर पर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम सिंगीबहार में पारिवारिक विवाद के दौरान 32 वर्षीय सूरज सिंह ने अपने पिता कृष्णा सिंह के सिर पर सील-लोढ़ा से वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय कृष्णा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विवाद के दौरान किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना 6 अगस्त की है। सूरज सिंह का अपने पिता कृष्णा सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि आरोपी अपने पिता की झगड़ालू प्रवृत्ति से परेशान था। विवाद के दौरान मामला बढ़ गया और सूरज ने घर में रखे सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर वार कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। कृष्णा सिंह को तत्काल इलाज के लिए शासकीय अस्पताल केरसई ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया।

BNS की धारा 103(1) में मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी तपकरा थाने भेजी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, सील-लोढ़ा जब्त

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त को आरोपी सूरज सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने विवाद के दौरान पिता के सिर पर सील-लोढ़ा से वार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सील-लोढ़ा भी जब्त कर लिया है।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी ऊपर कछार सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक दिलीप खलखो, सोनू सिंह और अमेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

विश्व मूलनिवासी दिवस पर संजय राज ने दी समस्त आदिवासी भाई-बहनों को शुभकामनाएं

जल, जंगल और जमीन हमारी पहचान, आदिवासी संस्कृति और परंपराएं हमारी शान : संजय राज कोरबा। 9 अगस्त विश्व मूलनिवासी दिवस के अवसर पर ग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

विकास की नहीं, इस बार बेटी की बड़ी उपलब्धि से चर्चा में आईं प्रतापपुर विधायक..! सुपुत्री ने देश के नामी कॉलेज में हासिल किया...

प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते की सुपुत्री तन्वी सिंह पोर्ते ने बढ़ाया सरगुजा का मान, दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में मिला प्रवेश, देश...

RAIGARH NEWS

रात के अंधेरे में ट्रकों-ट्रेलरों का डीजल उड़ाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, तमनार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

ट्रेलर का डीजल चोरी कर सस्ते दामों में बेचता था गिरोह, खरीदार समेत तीन आरोपी गिरफ्तारबोलेरो, 50 लीटर डीजल, लोहे का सब्बल, पाइप व...