spot_img
spot_img

जशपुर में बेटे ने की पिता की हत्या, सील-लोढ़ा से सिर पर किया वार

spot_img
spot_img
spot_img

Jashpur Crime News: तपकरा थाना क्षेत्र के सिंगीबहार गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान बेटे ने पिता के सिर पर किया हमला, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत; आरोपी गिरफ्तार

जशपुर। जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में एक बेटे द्वारा अपने पिता की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। ग्राम सिंगीबहार में पारिवारिक विवाद के दौरान 32 वर्षीय सूरज सिंह ने अपने पिता कृष्णा सिंह के सिर पर सील-लोढ़ा से वार कर दिया। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाते समय कृष्णा सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विवाद के दौरान किया हमला

पुलिस के मुताबिक, घटना 6 अगस्त की है। सूरज सिंह का अपने पिता कृष्णा सिंह के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। बताया गया कि आरोपी अपने पिता की झगड़ालू प्रवृत्ति से परेशान था। विवाद के दौरान मामला बढ़ गया और सूरज ने घर में रखे सील-लोढ़ा से पिता के सिर पर वार कर दिया।

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। कृष्णा सिंह को तत्काल इलाज के लिए शासकीय अस्पताल केरसई ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें कुनकुरी अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद कृष्णा सिंह को मृत घोषित कर दिया।

BNS की धारा 103(1) में मामला दर्ज

घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराया। मामला तपकरा थाना क्षेत्र का होने के कारण मर्ग डायरी तपकरा थाने भेजी गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी सूरज सिंह के खिलाफ BNS की धारा 103(1) के तहत हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार, सील-लोढ़ा जब्त

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 अगस्त को आरोपी सूरज सिंह को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने विवाद के दौरान पिता के सिर पर सील-लोढ़ा से वार करने की बात स्वीकार की। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल सील-लोढ़ा भी जब्त कर लिया है।

पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी सूरज सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।

इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका

मामले की जांच और आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तपकरा निरीक्षक संदीप कौशिक, चौकी प्रभारी ऊपर कछार सहायक उप निरीक्षक भुनेश्वर भगत, प्रधान आरक्षक अजय कुमार लकड़ा, आरक्षक दिलीप खलखो, सोनू सिंह और अमेश पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में यात्री बसों पर प्रशासन की कार्रवाई, 45 बसों से वसूला 1.14 लाख रुपये जुर्माना

बिना फिटनेस और टैक्स के चल रही एक बस जब्त, ओवरलोडिंग, अधिक किराया वसूली और सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर भी कार्रवाई रायगढ़, 28 अक्टूबर...