WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

लैलूँगा में भव्य रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, उमड़ा जनसैलाब
विश्व आदिवासी दिवस पर लैलूँगा में दिखी आदिवासी संस्कृति की भव्य झलक
लैलूँगा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक रंग में रंगा शहर

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़

लैलूंगा में भव्य रूप से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

लैलूंगा। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर लैलूंगा में सर्व आदिवासी समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शनिवार बाजार से अटल चौक होते हुए रैली इंद्रप्रस्थ मिनी स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंची।



कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के पुरखों को सेवा-अर्जी अर्पित कर मुख्य अतिथियों एवं समाज के पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इसके बाद विभिन्न जनजातीय आदिवासी समाज के युवाओं, मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवती शक्ति द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। पारंपरिक नृत्य और गायन ने पूरे कार्यक्रम को उत्साह और उमंग से भर दिया।



समाज को संगठित करने और संस्कृति संरक्षण पर जोर



सर्व आदिवासी समाज के ब्लॉक अध्यक्ष श्री अनंत राम पैकरा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति शक्ति और पुरखा शक्ति के आशीर्वाद से आज का भव्य कार्यक्रम सफल हुआ है। उन्होंने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का स्वागत, अभिनंदन एवं वंदन करते हुए विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।



सर्व आदिवासी समाज के कार्यकारी अध्यक्ष श्री दिलीप केरकेट्टा ने अपने संबोधन में कहा कि 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को मनाने और इसकी तैयारियों को लेकर देश के आदिवासी समाज के पदाधिकारियों द्वारा प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज सभी एक ऐतिहासिक अवसर को कार्यक्रम के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में समाज के लोगों की और अधिक संख्या में भागीदारी होगी तथा कार्यक्रम इससे भी अधिक भव्य रूप लेगा।



महिला प्रकोष्ठ की श्रीमती गीता सिदार ने महिला एवं युवती शक्ति को संबोधित करते हुए पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य एवं गायन के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत करने की अपील की।

वहीं युवा प्रकोष्ठ के युवा अध्यक्ष श्री शिव शंकर पैंकरा ने क्षेत्र के युवाओं से अपनी संस्कृति, रीति-नीति एवं परंपराओं को संजोकर रखने की अपील की। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए सभी युवाओं को एक मंच पर आने का आह्वान किया। उन्होंने अपने युवा साथियों को जोहार-नमस्कार करते हुए विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

कर्मचारी सेवक संघ की रही सक्रिय भागीदारी



विश्व आदिवासी दिवस को यादगार बनाने में अनुसूचित जनजाति कर्मचारी सेवक संघ ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की। संघ के अध्यक्ष श्री बलराम सिंह नेटी ने कहा कि कर्मचारी सेवक संघ के सदस्य लगातार समाज के युवाओं, मातृशक्ति, पितृशक्ति एवं युवती शक्ति के बीच उनके हक-अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने शिक्षा, रोजगार एवं स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर समाज को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाजजनों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए विश्व आदिवासी दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में आदिवासी समाज के विभिन्न वर्गों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। पारंपरिक वेशभूषा, नृत्य, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और एकजुटता की झलक देखने को मिली।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

असम बाढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ की सहायता, सीएम साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से की बात

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बाढ़...

CHHATTISGARH NEWS

असम बाढ़ : छत्तीसगढ़ सरकार देगी 5 करोड़ की सहायता, सीएम साय ने हिमंत बिस्वा सरमा से की बात

रायपुर। असम में बाढ़ से उत्पन्न गंभीर परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने मानवीय संवेदना और अंतरराज्यीय सहयोग की मिसाल पेश करते हुए बाढ़...

RAIGARH NEWS

अवैध शराब के खिलाफ दोहरी कार्रवाई— थाना कोतवाली और साइबर की टीम ने लाखा के राज फैमिली ढाबा पर की रेड, अवैध शराब और...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ पुसौर में महिला समूह की सूचना पर 10 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत...