spot_img
spot_img

हरियाणा के सभी जिलों में संगठन खड़ा करेगी कॉकरोच जनता पार्टी, रोहतक में आज कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

spot_img
spot_img
spot_img

नूंह के बाद राष्ट्रीय टीम रोहतक पहुंचेगी, बैठक में 150 से 200 लोगों के शामिल होने की संभावना; राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के आठ लोगों को मिली जगह

हरियाणा। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने प्रदेश में संगठन विस्तार की तैयारियां तेज कर दी हैं। नूंह के बाद अब पार्टी की राष्ट्रीय टीम रोहतक पहुंचेगी। सोमवार को सर छोटूराम धर्मशाला में कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास, राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, सुधीर सांगवान और संगठन को-इंचार्ज दीपक बालियान शामिल होंगे। बैठक में करीब 150 से 200 लोगों को आमंत्रित किया गया है।

राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के आठ लोगों को मिली जगह

CJP ने अपनी राष्ट्रीय टीम में हरियाणा के आठ लोगों को शामिल किया है। इनमें झज्जर से चंद्रमोहन शर्मा, फतेहाबाद से रोशन कुलरिया, करनाल से हर्षिल मनचंदा, भिवानी से संदीप खरकिया, नूंह से मुब्बासिर और सिरसा से शिल्पा शामिल हैं।

इसके अलावा चरखी दादरी के सुधीर सांगवान को राष्ट्रीय प्रवक्ता और झज्जर के विवेक सांगवान को नॉर्थ जोन का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। अजय देशवाल को नॉर्थ जोन कोऑर्डिनेटर कमेटी का सदस्य बनाने के साथ हरियाणा संगठन का प्रभारी भी नियुक्त किया गया है।

दिल्ली से नजदीकी को भी माना जा रहा अहम वजह

पार्टी की योजना हरियाणा के सभी जिलों में अपनी मौजूदगी मजबूत करने की है। संगठन विस्तार के पीछे दिल्ली से प्रदेश की भौगोलिक नजदीकी को भी एक अहम कारण माना जा रहा है। पार्टी का मानना है कि दिल्ली में किसी मुद्दे पर आंदोलन या प्रदर्शन का आह्वान होने पर हरियाणा से बड़ी संख्या में लोग पहुंच सकते हैं।

युवाओं को जोड़ने और आंदोलन के लिए समर्थन जुटाने पर जोर

CJP प्रदेश में संगठन को मजबूत कर स्थानीय स्तर पर युवाओं और समर्थकों को जोड़ना चाहती है। इसके साथ ही दिल्ली में होने वाले आंदोलनों और प्रदर्शनों के लिए हरियाणा से समर्थन जुटाने की रणनीति पर भी काम किया जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS