WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

12 घंटे चला पुलिस का बड़ा जांच अभियान, 300 प्रवासी मजदूरों से पूछताछ

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

दस्तावेजों की जांच से लेकर फिंगरप्रिंट तक… औद्योगिक क्षेत्र में जांजगीर-चांपा पुलिस की सख्त कार्रवाई

जांजगीर-चांपा,
राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम को लेकर जांजगीर-चांपा पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में बड़ा विशेष जांच अभियान चलाया। अकलतरा थाना क्षेत्र के बनाहिल स्थित जेएसडब्ल्यू महानदी कंपनी लिमिटेड में तड़के सुबह 5 बजे से करीब 12 घंटे तक प्रवासी मजदूरों की पहचान और दस्तावेज सत्यापन की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार अभियान के दौरान करीब 300 प्रवासी मजदूरों से पूछताछ की गई। उनके दस्तावेजों और पहचान संबंधी जानकारी का सत्यापन किया गया। वहीं सैकड़ों मजदूरों के फिंगरप्रिंट भी लिए गए।

जांच के दौरान पुलिस ने एक संदेही मजदूर को चिन्हांकित कर उससे पूछताछ भी की। पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी मजदूरों की जानकारी जुटाने के साथ उनकी पहचान और दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक विजय पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैण्डन यॉर्क के मार्गदर्शन और अकलतरा एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और अपराधों की रोकथाम के लिए जिले के औद्योगिक एवं अन्य क्षेत्रों में प्रवासी मजदूरों का भौतिक सत्यापन और दस्तावेज जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

👮 अभियान में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में अकलतरा एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के साथ निरीक्षक जय कुमार साहू, पारस पटेल, धर्मेन्द्र वैष्णव, उप निरीक्षक विनोद जाटवर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश कुमार, अशोक वर्मा, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल सहित अकलतरा, पामगढ़, मुलमुला, बलौदा थाना, पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार एवं एसटीएफ जांजगीर के पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

🚨 300 मजदूरों की पहचान परेड, सैकड़ों के लिए गए फिंगरप्रिंट… 12 घंटे चला पुलिस का बड़ा अभियान

🔥 सुबह 5 बजे पहुंची पुलिस, 300 मजदूरों से पूछताछ… दस्तावेजों से फिंगरप्रिंट तक हुई जांच

spot_img
spot_img

Recent Posts

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Tamnar CHP Violence : CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, पुलिस बल पर हमला और आगजनी समेत गंभीर अपराधों में था नामजद रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

Raigarh Independence Day 2026 : 15 अगस्त को वित्त मंत्री ओपी चौधरी रायगढ़ में करेंगे ध्वजारोहण

मुख्यमंत्री के संदेश का करेंगे वाचन, जिला मुख्यालय में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह रायगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायगढ़...