
शासकीय माध्यमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां, सरपंच संजय राज भी रहे मौजूद

कोरबा – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा में पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में राष्ट्रीय पर्व मनाया गया। गांव के पंचायत भवन सहित विभिन्न स्कूलों एवं शासकीय संस्थानों में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा ने पूजा-अर्चना के बाद तिरंगा फहराया।इस दौरान ग्राम पंचायत बोईदा पंचायत भवन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, उपस्वास्थ्य केंद्र, बालक छात्रावास, पूर्व माध्यमिक शाला, आयुर्वेद औषधालय, पशु औषधालय एवं माध्यमिक शाला सराईपाली में ध्वजारोहण किया गया। तिरंगा फहराते ही ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भारत माता की जय, वंदे मातरम् और जय हिंद के नारे लगाए। पूरा गांव देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।माध्यमिक शाला में सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर माध्यमिक शाला बोईदा में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि दुष्यंत शर्मा तथा ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज शामिल हुए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में समां बांध दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों को देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर दुष्यंत शर्मा एवं सरपंच संजय राज ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में मेमसिंह जगत, जनकराम पटेल, राजकुमार मरावी, रामनारायण पटेल,जनपद सदस्य अंजली कौशल श्रीवास,उत्तम पटेल,पंच लंबोदर कंवर,मनीष पटेल,माखन पटेल,तुंगन पटेल,शांतिलाल पटेल, रामाधारी पटेल,श्रवण पटेल,मोतीलाल पटेल, भागवत पटेल,वरुण मरावी, गौरी बाई, कुमेद कंवर,मनोज पटेल, क्लेश राम पटेल,शिवराजी पटेल,मनीष पटेल, बलदेव सिंह, अहिल्या बाई, त्रिवेणी बाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरस्वती श्रीवास सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी, शासकीय कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर सपूतों को नमन किया तथा गांव की एकता, आपसी भाईचारे और विकास के लिए मिलकर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।






