सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र में पत्नी पर धारदार टांगी से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दूसरी शादी करना चाहता था आरोपी
जानकारी के अनुसार आरोपी पति दूसरी शादी करना चाहता था और इसके लिए अपनी पत्नी पर घर छोड़कर जाने का दबाव बना रहा था। पत्नी ने घर छोड़ने से इनकार कर दिया, जिससे आरोपी गुस्से में आ गया।
सिर पर किया जानलेवा वार
आरोप है कि गुस्से में आरोपी ने धारदार टांगी से पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
टांगी कमरे में छिपाकर हुआ फरार
वारदात के बाद आरोपी ने हमले में इस्तेमाल की गई टांगी को कमरे में छिपा दिया और मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर जैजैपुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।






