WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

अभियान संवेदना” में युवती की शिकायत पर पुसौर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img


        रायगढ़, 9 सितंबर । एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा महिलाओं तथा नाबालिगों की शिकायत, रिपोर्ट पर त्वरित कार्यवाही के लिए चलाए जा रहे “अभियान संवेदन” में पुसौर पुलिस ने  इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती कर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

              जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 सितंबर 2026 को 19 वर्षीय स्थानीय युवती ने थाना पुसौर में ग्राम बुनगा निवासी अनिल कुमार साव के विरुद्ध लिखित शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे इंस्टाग्राम पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। इसके बाद दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होने लगी। इसी दौरान अनिल कुमार साव ने युवती से प्रेम का इजहार करते हुए उससे शादी करने और पत्नी बनाकर रखने का भरोसा दिलाया।

           पीड़ित युवती के अनुसार, आरोपी ने दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को उसे पटेलपाली कॉलेज के पास मिलने बुलाया और बाद में होटल ले जाकर उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाया। तब से आरोपी ने मई 2026 तक अलग-अलग स्थानों पर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती द्वारा शादी के लिए दबाव बनाने पर आरोपी विवाद कर उसे भगा देता था।

           युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी की तैयारी के नाम पर उससे 45 हजार रुपये भी लिए थे, लेकिन बाद में शादी करने से साफ इंकार कर दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी द्वारा गाली-गलौज एवं मारपीट करने की बात भी युवती ने अपनी शिकायत में बताई।

         घटना की जानकारी युवती ने अपने माता-पिता एवं सहेली को दी, जिसके बाद उसने थाना पुसौर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। युवती की रिपोर्ट पर थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस द्वारा अपराध क्रमांक 229/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस द्वारा पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से कथन दर्ज कराने के साथ मेडिकल परीक्षण कराया गया।

           मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह बैस तथा उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी अनिल कुमार साव (24 वर्ष), पिता समय लाल साव, निवासी ग्राम बुनगा, थाना पुसौर को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूँगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

लैलूंगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लैलूंगा...

CHHATTISGARH NEWS

शिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूँगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

लैलूंगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लैलूंगा...

RAIGARH NEWS

शिक्षकों के सम्मान में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज लैलूँगा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन

लैलूंगा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, लैलूंगा...