गोल बाजार ज्वेलरी में गोलीकांड का मुख्य आरोपी रमजान उर्फ बल्ला गिरफ्तार…..

spot_img

गोल बाजार ज्वेलरी में गोलीकांड का मुख्य आरोपी रमजान उर्फ बल्ला गिरफ्तार

चंद्रशेखर जायसवाल सहयोगी प्रेम अग्रवाल

लूटपाट के इरादे से घूमते आरोपी को साइबर सेल रायगढ़ की टीम की गिरफ्तार

आदतन आरोपी रमजान पर उड़ीसा और छत्तीसगढ़ में हत्या, लूटपाट के कई मामले दर्ज

रायगढ़/ संपत्ति संबंधी अपराधों एवं ऑनलाइन फ्रॉड के मामलों में आरोपियों की पतासाजी व माल मशरूका की शीघ्र बरामदगी के लिए एसपी अभिषेक मीना द्वारा साइबर सेल की टीम स्वयं मॉनिटरिंग कर दिशा निर्देशित किया जा रहा है जिसमें लगातार साइबर सेल की टीम को सफलता प्राप्त हो रही है । इसी क्रम में आज दिनांक 07.12.2022 के दोपहर साइबर सेल की टीम द्वारा जूटमिल पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही कर कांशीराम चौक के पास संदिग्ध रमजान अली उर्फ बल्ला को हिरासत में लिया गया है ।

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि संदेही रमजान अली उर्फ बल्ला को बड़ी वारदात के लिए रायगढ़ में लूटपाट के इरादे से जूटमिल की ओर घूम रहा है । साइबर सेल प्रभारी द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को सूचना देकर पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी संजय महादेवा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन पर साइबर सेल तथा जूटमिल की टीम संयुक्त टीम बनाकर आरोपी की पतासाजी के लिए रवाना हुए जिसे पुलिस टीम द्वारा कांशीराम से बोदाटिकरा जाने वाले चौक के पास धर दबोचा गया । आरोपी एक लोहे का धारदार कत्ता लिए लोगों को डरा धमका रहा था जिसकी विधिवत तलाशी लिए जाने पर उसके पेंट में रखा हुआ एक सिल्वर रंग का छर्रा बंदूक और 14 नग छर्रा गोली मिला । पुलिस टीम आरोपी रमजान अली को लेकर चौकी आई । जहां आरोपी रमजान अली से पूछताछ में विभिन्न मामलों का खुलासा हुआ है ।आरोपी रमजान अली पर जूटमिल पुलिस में धारा 25 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई है । आरोपी रमजान उर्फ बल्ला के अपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी मिली है जिसके अनुसार आरोपी रमजान अपने दो साथियों के साथ गोल बाजार बिलासपुर में ज्वेलरी लूटपाट के लिए गोली चलाकर फरार हुआ था जिसमें इसके 2 साथी पकड़े गए थे और यह फरार था ।थाना सरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रिसोड़ा में आरोपी अपने साथी के साथ कलेक्शन एजेंट पर गोली चला कर ₹43,000 की लूटपाट किए थे, जिसमें सरिया पुलिस आरोपीगण को ढूंढ रही है ।

आरोपी रमजान नाबालिग समय से ही अपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहा है बाइक चोरी, हत्या, मवेशी चोरी के अपराध में आरोपी को बिलासपुर पुलिस द्वारा चालान किया गया हैं। बिलासपुर के थाना मस्तूरी में भी एक घर में हथियारों के साथ घुसकर लूटपाट किए थे जिसमें भागकर उड़ीसा पहुंचे थे जहां उड़ीसा पुलिस इन्हें गिरफ्तार की थी ।
आरोपी रमजान बताया कि अपने साथियों के साथ लूटपाट कर उड़ीसा जाकर छिप जाता था वर्तमान में अपराधिक वारदातों के लिए अपने साथियों का गिरोह तैयार कर रहा था । इसी बीच साइबर सेल रायगढ़ की टीम को आदतन आरोपी रमजान उर्फ बल्ला को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है । आरोपियों की पतासाजी गिरफ्तारी में साइबर सेल तथा जूटमिल पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

CHHATTISGARH NEWS

Operation Prahar: पूंजीपथरा में अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 17.900 टन स्क्रैप समेत दो माजदा वाहन जब्त

Raigarh Police Operation Prahar: रायगढ़ जिले में अवैध कबाड़ के परिवहन और खरीदी-बिक्री के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...