आंगन मिलन सेवा से गूंजे आंगनबाड़ी केंद्र, पोषण और स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश

spot_img

मुनगा रोपण से लेकर गोदभराई-अन्नप्राशन तक हुए आयोजन, महिलाओं-बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत रायगढ़ जिले के सभी विकासखंडों के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन, महिलाएं, बच्चे और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए।

‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का दिया संदेश

कार्यक्रम के दौरान ‘हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा’ संदेश के साथ पौधरोपण किया गया। मुनगा के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी देते हुए लोगों को इसे अपने घरों में लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्थानीय और पोषक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने की जानकारी दी गई।

गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम

आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चों के पोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य तथा देखभाल से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया।

हितग्राहियों ने साझा किए अपने अनुभव

कार्यक्रमों में महतारी वंदन योजना और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों ने ‘मेरी कहानी, मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं से मिले लाभ और राशि के उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। हितग्राहियों का सम्मान भी किया गया। वहीं विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।

बच्चों के लिए न्योता भोज, महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया। बच्चों को खीर, पूरी, फल, केला सहित विभिन्न खाद्य सामग्री परोसी गई। कुछ केंद्रों में बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खिलौने भी वितरित किए गए।

महिलाओं के लिए मेहंदी, कुर्सी दौड़, मटका फोड़, हांडी फोड़ और रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत किया गया।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सम्मान

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं और बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य तथा शासन की विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी साझा की। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों द्वारा किए जा रहे कार्यों और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए उनका सम्मान किया गया।

विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रमों का समापन पोषण शपथ और सामूहिक सहभागिता के साथ हुआ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...