कोसा धागाकरण से बदली महिलाओं की राह, मेहनत के साथ मजबूत हो रही आर्थिक स्थिति

spot_img

मशीन मिलने से आसान हुआ धागा तैयार करने का काम, 10 महिलाओं का समूह बना रोजगार का जरिया

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। शासन की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को रोजगार और आजीविका से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रेशम विभाग की ओर से महिलाओं को कोसा धागाकरण का प्रशिक्षण और स्पिनिंग मशीन उपलब्ध कराई गई है। इसका लाभ उठाकर रायगढ़ की अनीता कौशिक सहित 10 महिलाओं का समूह कोसा धागा तैयार कर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

पहले मटके से निकालती थीं कोसा धागा

समूह की सदस्य अनीता कौशिक के अनुसार 10 महिलाएं मिलकर कोसा धागाकरण का कार्य करती हैं। रेशम विभाग से प्रशिक्षण मिलने के बाद उन्होंने नियमित रूप से कोसा धागा तैयार करना शुरू किया। हालांकि शुरुआत में मशीन उपलब्ध नहीं होने के कारण महिलाएं मटके की सहायता से धागा निकालती थीं।

मटके के माध्यम से धागा निकालने में अधिक मेहनत और समय लगता था। इससे काम की गति भी प्रभावित होती थी और महिलाओं के लिए यह प्रक्रिया काफी श्रमसाध्य थी।

स्पिनिंग मशीन ने आसान किया काम

रेशम विभाग से मिली स्पिनिंग मशीन ने समूह की महिलाओं के काम को काफी आसान कर दिया। मशीन की मदद से अब कोसा धागाकरण पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक तरीके से किया जा रहा है।

समूह की महिलाएं एक महीने में करीब 3 से 4 किलोग्राम कोसा धागा तैयार कर लेती हैं। तैयार धागे को खरीदने के लिए रायगढ़ के स्थानीय व्यापारी पहुंचते हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों से भी व्यापारी कोसा धागा खरीदने के लिए आते हैं।

3 से 3.5 हजार रुपये किलो तक बिक्री

अनीता कौशिक ने बताया कि तैयार कोसा धागे को लगभग 3 हजार से 3 हजार 500 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बेचा जाता है। इससे समूह की महिलाओं को उनके श्रम के अनुरूप आय प्राप्त हो रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है।

महिलाओं के लिए कोसा धागाकरण अब सिर्फ रोजगार का साधन नहीं रह गया है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का माध्यम भी बन रहा है।

मशीन को बताया उपयोगी, शासन के प्रति जताया आभार

अनीता कौशिक और समूह की अन्य महिलाओं ने बताया कि रेशम विभाग से मिली मशीन उनके लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है। इससे काम में आसानी हुई है और समय एवं श्रम की बचत हो रही है।

समूह की महिलाओं ने इस सुविधा के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

CHHATTISGARH NEWS

पंचपारा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, चित्रों और भाषण से गढ़ी विकसित भारत की तस्वीर

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह, विजेताओं को प्रमाण-पत्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित रायगढ़, 2 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान...

RAIGARH NEWS

02 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थ एवं नशीली दवाइयों का विधिवत नष्टीकरण

रायगढ़ के 16 NDPS प्रकरणों में जप्त 415.991 किलो गांजा एवं 637 नग प्रतिबंधित सिरप-टेबलेट नष्टरायगढ़, 2 अक्टूबर । पुलिस मुख्यालय, छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार...