Mikel Arteta Salary: 22 साल बाद Arsenal को बनाया चैंपियन, अब आर्टेटा को मिला बड़ा इनाम; सालाना सैलरी ₹255 करोड़

spot_img

Mikel Arteta Salary: आर्सेनल को लंबे इंतजार के बाद Premier League चैंपियन बनाने वाले मैनेजर मिकेल आर्टेटा को क्लब ने नए कॉन्ट्रैक्ट के जरिए बड़ा इनाम दिया है। नई डील के बाद आर्टेटा की सालाना कमाई करीब 20 मिलियन पाउंड यानी लगभग 255 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

स्पोर्ट्स डेस्क। फुटबॉल की दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित लीग में शामिल English Premier League (EPL) में आर्सेनल ने 22 साल बाद खिताब अपने नाम किया है। टीम को चैंपियन बनाने में मैनेजर मिकेल आर्टेटा की अहम भूमिका रही। खिताबी सफलता के बाद आर्सेनल ने उन्हें चार साल का नया कॉन्ट्रैक्ट दिया है, जिसके तहत वह 2030 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

क्या है आर्टेटा को मिला बड़ा इनाम?

आर्सेनल के साथ नई डील के बाद मिकेल आर्टेटा Premier League के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मैनेजरों में शामिल हो गए हैं। नए कॉन्ट्रैक्ट के तहत उनकी सालाना सैलरी करीब 20 मिलियन पाउंड, यानी भारतीय मुद्रा में लगभग 255 करोड़ रुपये बताई गई है।

इससे पहले बोनस समेत उनकी सालाना कमाई करीब 15 मिलियन पाउंड बताई जाती थी। नई डील के बाद उनकी कमाई में बड़ा इजाफा हुआ है।

क्या है Premier League?

English Premier League (EPL) दुनिया की सबसे चर्चित फुटबॉल लीग में से एक है। इसमें इंग्लैंड की 20 क्लब टीमें हिस्सा लेती हैं। आर्सेनल के अलावा Manchester City, Manchester United, Liverpool, Chelsea और Tottenham Hotspur जैसी बड़ी टीमें इस लीग का हिस्सा हैं।

हर सीजन में इन टीमों के बीच खिताब के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होती है। दुनियाभर में बड़ी संख्या में फुटबॉल फैंस Premier League के मुकाबलों को देखते हैं।

आर्टेटा ने क्या कहा?

नया कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद मिकेल आर्टेटा ने क्लब के साथ अपने भविष्य को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि आर्सेनल के साथ अपने भविष्य को लेकर प्रतिबद्ध रहना और शानदार लोगों के साथ काम जारी रखना उनके लिए गर्व की बात है।

आर्टेटा ने टीम और क्लब के साथ बनाए गए रिश्ते को खास बताया और कहा कि अभी और उपलब्धियां हासिल करनी बाकी हैं।

दिसंबर 2019 में संभाली थी आर्सेनल की कमान

मिकेल आर्टेटा ने दिसंबर 2019 में आर्सेनल के मैनेजर के तौर पर जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वह Pep Guardiola के साथ Manchester City में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम कर चुके थे।

आर्सेनल के साथ अपने कार्यकाल में आर्टेटा ने टीम को कई महत्वपूर्ण खिताब दिलाए हैं। उनके नेतृत्व में क्लब ने एक बार फिर इंग्लिश फुटबॉल में अपनी मजबूत पहचान कायम की है।

खिलाड़ियों को सबक सिखाने के लिए बुलाए थे जेबकतरे

मिकेल आर्टेटा अपने अनोखे Motivational Techniques के लिए भी चर्चा में रहे हैं। साल 2024 में उन्होंने टीम डिनर के दौरान खिलाड़ियों को एक अलग तरह का अनुभव कराया था।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्टेटा ने डिनर में पेशेवर जेबकतरों को बुलाया था। इन लोगों ने खिलाड़ियों की जानकारी के बिना उनके फोन, वॉलेट और घड़ियां निकाल लीं। बाद में खिलाड़ियों को अपना सामान चेक करने के लिए कहा गया तो उन्हें पता चला कि उनका सामान गायब है।

इस पूरे प्रयोग का उद्देश्य खिलाड़ियों को यह संदेश देना था कि मैदान हो या जिंदगी, हर परिस्थिति में सतर्क और सजग रहना जरूरी है। आर्टेटा की इसी तरह की अलग सोच और रणनीतियों को उनकी कोचिंग शैली की खासियत माना जाता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...

CHHATTISGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...