
कोरबा। धनतेरस के पावन पर्व के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिले एवं क्षेत्र के समस्त नागरिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धनतेरस का पर्व सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा का प्रतीक है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख-शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी परिवारों पर बनी रहे तथा हर घर में खुशियों का दीप प्रज्वलित हो।
गोविंद सिंह कंवर ने सभी जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों से आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।











