spot_img
spot_img

Diwali 2026 : दिवाली पर रायपुर में बंद रहेंगी मांस-मटन की दुकानें, होटल-रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज पर प्रतिबंध

spot_img
spot_img
spot_img

रायपुर। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। आज 6 नवंबर को धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है, जबकि 8 नवंबर को दीपावली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दीपावली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इसी बीच रायपुर नगर निगम ने दिवाली के दिन मांस-मटन की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इस संबंध में निगम प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है।

दिवाली के दिन मांस-मटन की बिक्री पर रोक

नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 8 नवंबर को राजधानी रायपुर में मांस-मटन की सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही होटल और रेस्टोरेंट में भी नॉनवेज परोसने पर प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित दिन मांस-मटन का विक्रय और परोसना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई, सामग्री भी होगी जब्त

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध के बावजूद किसी दुकान, होटल या रेस्टोरेंट में मांस-मटन की बिक्री अथवा परोसने की शिकायत मिलने पर संबंधित सामग्री जब्त की जाएगी। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। निगम ने सभी दुकानदारों और होटल संचालकों से आदेश का पालन करने की अपील की है।

धनतेरस पर छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान

वहीं धनतेरस के अवसर पर रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के बाजारों में बड़े कारोबार की उम्मीद जताई जा रही है। अनुमान के मुताबिक, धनतेरस पर अकेले रायपुर में करीब 2,000 करोड़ रुपये और पूरे प्रदेश में लगभग 10,000 करोड़ रुपये का कारोबार हो सकता है।

सराफा, बर्तन, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कपड़ा कारोबार में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। त्योहारी ऑफर्स के चलते इलेक्ट्रॉनिक्स और ऑटोमोबाइल बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है। वहीं सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद लोग खरीदारी और निवेश में रुचि दिखा रहे हैं।

सरकारी कर्मचारियों को बोनस और अगले महीने का वेतन अग्रिम मिलने से भी बाजार में नकदी का प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है। व्यापारियों को इस बार धनतेरस और दीपावली के दौरान बेहतर कारोबार होने की आस है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Agriculture Awareness Program : ग्राम तरकेला में ग्रामीण सूचना केंद्र का आयोजन, किसानों को बताईं आधुनिक खेती की तकनीकें

रायगढ़। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों, उन्नत खेती के तरीकों और शासन की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि महाविद्यालय...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS