spot_img
spot_img

पुलिस सैलरी पैकेज से दिवंगत आरक्षक के परिवार को मिला 1 करोड़ का सहारा, पत्नी को सौंपा गया बीमा राशि का चेक

spot_img
spot_img
spot_img

सड़क दुर्घटना में हुई थी आरक्षक अनिल केरकेट्टा की मौत, एसबीआई और जशपुर पुलिस की पहल से परिवार को मिली आर्थिक सहायता

जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की पुलिस सैलरी पैकेज योजना ने एक बार फिर संकट की घड़ी में पुलिसकर्मी के परिवार को आर्थिक संबल प्रदान किया है। जशपुर जिले में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक अनिल केरकेट्टा के परिवार को इस योजना के तहत 1 करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि प्रदान की गई है। भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से उनकी पत्नी शांति केरकेट्टा को बीमा राशि का चेक सौंपा गया।

सड़क दुर्घटना में हुई थी आरक्षक की मौत

दिवंगत आरक्षक अनिल केरकेट्टा की 24 अप्रैल 2026 को लोरों घाट में हुए सड़क हादसे में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। घटना के समय वे पत्थलगांव थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ थे। उन्होंने 17 अप्रैल 2007 से जशपुर जिले के पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं शुरू की थीं। लंबे समय तक उन्होंने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस विभाग में अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया।

एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सौंपा गया चेक

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह और डीएसपी मुख्यालय आशा तिर्की ने दिवंगत आरक्षक की पत्नी शांति केरकेट्टा और उनके परिजनों को 1 करोड़ रुपये की बीमा सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय उप महाप्रबंधक बिलासपुर आलोक रंजन, मुख्य प्रबंधक एसबीआई जशपुर समीर कुमार और अग्रणी जिला प्रबंधक राकेश तिवारी भी उपस्थित रहे।

परिवार को फंड मैनेजमेंट की दी गई जानकारी

कार्यक्रम में पुलिस और बैंक अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही प्राप्त सहायता राशि के सुरक्षित और सुनियोजित उपयोग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन दिया गया। अधिकारियों ने परिजनों को फंड मैनेजमेंट की जानकारी भी दी, ताकि भविष्य में इस राशि का बेहतर प्रबंधन कर परिवार की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए सुरक्षा कवच है योजना

डीआईजी एवं एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की पुलिस सैलरी पैकेज योजना पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों के दौरान कई बार जोखिमपूर्ण परिस्थितियों का सामना करते हैं। ऐसे में किसी अप्रत्याशित घटना के बाद यह योजना उनके परिवार को आर्थिक सहारा प्रदान करती है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत ड्यूटी के दौरान अथवा दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामांकित सदस्य को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर और सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।

वेतन खाते को पुलिस सैलरी पैकेज से जोड़ने की अपील

एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे अपने वेतन खाते को भारतीय स्टेट बैंक के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत पंजीकृत रखें। साथ ही बैंक खाते में नामांकन और अन्य जरूरी जानकारियों को समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में उनके परिजनों को योजना का लाभ प्राप्त करने में परेशानी न हो।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2026 को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के...

CHHATTISGARH NEWS

एनटीपीसी सीपत में 52वां स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, 2,300 पौधों का रोपण एवं बालिकाओं और दिव्यांगजनों को साइकिल वितरित

एनटीपीसी सीपत में 07 नवंबर 2026 को देश की सबसे बड़ी विद्युत उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन अंकुश: रायगढ़ में दो जुआ फड़ों पर पुलिस की एक साथ रेड, 29 जुआरी गिरफ्तार; 9 लाख रुपये जब्त

रानीसागर और तारापुर में चल रहा था लाखों का जुआ, एसएसपी की विशेष टीम ने की कार्रवाई; ताश की गड्डियां भी बरामद रायगढ़। जिले में...