
कोरबा। दीपावली के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों एवं क्षेत्रवासियों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली रोशनी, खुशियों और आपसी प्रेम का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा लेकर आता है।गोविंद सिंह कंवर ने कामना की कि दीपों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली और सफलता लेकर आए। उन्होंने सभी लोगों से दीपावली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।











