
कोरबा। गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों सहित समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का प्रतीक है। यह पर्व हमें भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों, गौमाता की सेवा तथा प्रकृति संरक्षण का संदेश देता है।











