spot_img
spot_img

ऑपरेशन आघात: कोतरारोड़ पुलिस की दो गांवों में बड़ी कार्रवाई, 180 लीटर महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img

कांटाहरदी में 120 लीटर और जोरापाली में 60 लीटर अवैध शराब जब्त, दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। जिले में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए रायगढ़ पुलिस का अभियान ऑपरेशन आघात लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोतरारोड़ पुलिस ने ग्राम कांटाहरदी और जोरापाली में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध महुआ शराब के कारोबार में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 180 लीटर महुआ शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये बताई गई है।

कांटाहरदी में 120 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध शराब बिक्री की सूचना पर डीएसपी उत्तम प्रताप सिंह ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम कांटाहरदी निवासी खगेश्वर पटेल उर्फ मुन्ना अपने मकान के पीछे गली में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। इस दौरान कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों की ओर भाग निकले, जबकि मौके से एक व्यक्ति को शराब के साथ पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान खगेश्वर पटेल उर्फ मुन्ना, पिता खेलकुमार पटेल, उम्र 42 वर्ष, निवासी कांटाहरदी के रूप में हुई। तलाशी में उसके कब्जे से 120 लीटर महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये आंकी गई है।

जोरापाली में झाड़ियों में छिपाकर रखी थी 60 लीटर शराब

इसी दौरान पुलिस को ग्राम जोरापाली चौक के पास झाड़ियों में महुआ शराब छिपाकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे एक व्यक्ति की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदेही शिव सारथी, पिता मंदिर सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी उसरौट, थाना कोतरारोड़ को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता की पन्नियों में भरी कुल 60 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। जब्त शराब की कीमत लगभग छह हजार रुपये बताई गई है।

आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध अलग-अलग प्रकरणों में धारा 34(2) एवं 59-क आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है। कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

यह पूरी कार्रवाई एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन तथा डीएसपी श्रीमती उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में की गई। इसमें कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह, एएसआई मनमोहन बैरागी, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल तथा आरक्षक दिनेश गोंड, विजय कुशवाहा, लक्ष्मी पटेल, राजेश खाण्डे, चुड़ामणी गुप्ता, मनोज यादव एवं बंशी रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एसएसपी का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नशे के कारोबारियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन...

जय बिरसा! जय भारत!लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं...

CHHATTISGARH NEWS

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन...

जय बिरसा! जय भारत!लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं...

RAIGARH NEWS

भगवान बिरसा मुंडा के 151वें जन्मोत्सव पर लैलूंगा में गूंजेगा जनजातीय गौरव का जयघोष!15 नवंबर को निकलेगी भव्य कलश एवं शोभायात्रा, दो दिवसीय आयोजन...

जय बिरसा! जय भारत!लैलूंगा। महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के प्रतीक एवं शहीद शिरोमणि क्रांतिकारी महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी के 151वें जन्मोत्सव एवं...