spot_img
spot_img

छत्तीसगढ़ में सड़क हादसों का कहर: महासमुंद में एंबुलेंस ट्रक से टकराई, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

spot_img
spot_img
spot_img

कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत में चार लोगों ने गंवाई जान, कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत; प्रदेश में लगातार हो रहे हादसों से बढ़ी चिंता

छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लगातार हादसों की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला महासमुंद जिले का है, जहां मरीज को लेकर ओडिशा जा रही एंबुलेंस खड़े ट्रक से टकरा गई। इस भीषण हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।

महासमुंद में एंबुलेंस और ट्रक की जोरदार टक्कर

जानकारी के मुताबिक, हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-353 पर हुआ। मरीज को लेकर ओडिशा जा रही एंबुलेंस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बागबाहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। खबर लिखे जाने तक मृतक महिलाओं की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

आरंग-महासमुंद मार्ग पर पलटी तेज रफ्तार कार

इससे पहले 12 नवंबर की रात आरंग-महासमुंद मार्ग पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पलट गई थी। सूचना मिलते ही आरंग पुलिस मौके पर पहुंची और कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

राहत की बात रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने दूसरे वाहन की व्यवस्था कर तीनों लोगों को सुरक्षित रवाना किया। वहीं, सड़क पर जाम की स्थिति बनने से रोकने के लिए क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को तत्काल हटवाया गया।

कवर्धा में दो बाइकों की भिड़ंत, चार लोगों की मौत

11 नवंबर को कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई थी। बनिया और गौरमाटी के बीच दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी।

हादसे में दो पुरुष, एक महिला और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी। मृतकों की पहचान को लेकर जानकारी सामने नहीं आई थी।

कोरबा में ट्रेलर की चपेट में आया युवक

इधर, कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में ईमलीडुग्गू रेलवे क्रॉसिंग के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से अमित सागर नामक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार रात हुए इस हादसे में ट्रेलर की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में कल से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, 112 केंद्रों में 84,501 किसानों की उपज होगी खरीदी

रायगढ़। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 15 नवंबर...