spot_img
spot_img

अंबिकापुर-बिलासपुर हाईवे पर भीषण हादसा: खड़ी यात्री बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो यात्रियों की मौत, पांच घायल

spot_img
spot_img
spot_img

तानाखार के अनूप ढाबा के पास रात 2:30 बजे हुआ हादसा, लघुशंका के लिए सड़क किनारे रोकी गई थी बस; ट्रेलर चालक फरार

कोरबा। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार में अनूप ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी यात्री बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया।

लघुशंका के लिए रोकी गई थी बस

जानकारी के अनुसार, कुनकुरी से रायपुर जा रही रॉयल यात्री बस क्रमांक CG-06-HD-2962 रात करीब 2:30 बजे कटघोरा से आगे तानाखार के पास अनूप ढाबा पहुंची थी। इस दौरान कुछ यात्रियों ने लघुशंका के लिए बस रोकने को कहा। चालक ने बस को मुख्य सड़क के किनारे खड़ा कर दिया।

पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर

यात्री बस से उतरने की तैयारी कर ही रहे थे कि पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रेलर क्रमांक CG-04-PX-7808 ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो यात्रियों की जान चली गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए।

ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन में कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने सुनीं आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

मुक्तिधाम निर्माण, बिजली कनेक्शन, श्रवण यंत्र और ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न मांगों को लेकर पहुंचे नागरिक कलेक्टर ने गंभीरता से सुने नागरिकों के आवेदन रायगढ़ जिला कलेक्टोरेट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS