
कोरबा। तुलसी विवाह एवं देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर विधायक प्रतिनिधि एवं भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी दुष्यंत शर्मा ने क्षेत्रवासियों सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि तुलसी विवाह का पर्व हमारी धार्मिक आस्था, परंपरा और संस्कृति का प्रतीक है। वहीं देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
दुष्यंत शर्मा ने भगवान विष्णु एवं माता तुलसी से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।











