spot_img
spot_img

# पौना में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

spot_img
spot_img
spot_img


**कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, आरोपी महिला को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल**

**जांजगीर-चांपा।** जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 20 नवंबर 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त अकलतरा के ग्राम पौना में दबिश देकर एक महिला के कब्जे से 7 लीटर महुआ शराब बरामद की है।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार तथा प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी श्री योगेश्वर कुमार द्विवेदी के विशेष मार्गदर्शन में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पौना निवासी परबाई कश्यप (36 वर्ष), पति मानु कश्यप के रिहायशी मकान के समक्ष गवाहों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी ली गई। इस दौरान 7 लीटर महुआ शराब बरामद हुई। आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया तथा जेल दाखिल कराया।

**कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका**

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, मुख्य आरक्षक मुकेश शर्मा, विमल सनाढ्य एवं महिला आरक्षक अंशु पाटनवर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

CHHATTISGARH NEWS

लैलूंगा में हाथियों का तांडव! डोरोआमा की बस्ती में घुसा हाथियों का दल, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; दहशत के साये में रात गुजारने को...

बस्ती में हाथियों की दस्तक से मची अफरा-तफरी, जान-माल की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भारी चिंता लैलूंगा। वनांचल क्षेत्र में हाथियों की मौजूदगी ने...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात: रायगढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर गांजा बेचने पहुंचे पुणे के पांच तस्कर गिरफ्तार

दो अलग-अलग कार्रवाई में 25.175 किलो गांजा और तीन मोबाइल जब्त, जब्त संपत्ति की कुल कीमत 5.82 लाख रुपये रेलवे स्टेशन के बाहर ग्राहक तलाश...