spot_img
spot_img

बारिश से धान खरीदी प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, दोबारा जारी होगा टोकन

spot_img
spot_img
spot_img

टोकन निरस्त होने पर किसानों को मिलेगा धान बेचने का एक और मौका, दूसरी बार टोकन रद्द होने पर घट जाएगी खरीदी की निर्धारित सीमा

बारिश से प्रभावित किसानों को राहत

रायपुर। बेमौसम बारिश के कारण जिन किसानों का धान निर्धारित तारीख पर उपार्जन केंद्र तक नहीं पहुंच पाया और खरीदी नहीं हो सकी, उन्हें दोबारा टोकन जारी करने का अवसर दिया जाएगा। इससे बारिश के चलते टोकन निरस्त होने वाले किसानों को धान बेचने का एक और मौका मिल सकेगा।

मार्कफेड ने दी दोबारा टोकन की सुविधा

मार्कफेड के एमडी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि निर्धारित तिथि पर धान नहीं ला पाने वाले किसानों को दोबारा टोकन जारी किया जाएगा। टोकन निरस्त होने, फसल कटाई में देरी या तकनीकी समस्या आने पर किसान संबंधित धान उपार्जन केंद्र, सहकारी समिति अथवा जिला खाद्य कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। किसान ‘तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप या संबंधित सहकारी समिति के माध्यम से नया टोकन प्राप्त कर सकेंगे।

दूसरी बार टोकन निरस्त होने पर घटेगा मौका

किसानों को बार-बार टोकन निरस्त कराने से बचने की सलाह दी गई है। पहली बार टोकन निरस्त होने पर दोबारा टोकन लेकर धान बेचने का अवसर मिलेगा, लेकिन दूसरी बार टोकन निरस्त होने पर निर्धारित अधिकतम टोकन सीमा में से एक मौका कम कर दिया जाएगा। नियमों के अनुसार, लघु एवं सीमांत किसानों के लिए अधिकतम दो और बड़े किसानों के लिए तीन टोकन की सीमा तय की गई है। ऐसे में दूसरी बार टोकन निरस्त होने पर किसानों के पास धान बेचने के अवसर कम हो जाएंगे।

टोकन में तय तारीख पर ही लाना होगा धान

धान खरीदी के लिए किसानों को टोकन में निर्धारित तारीख पर ही उपार्जन केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा। तय समय पर धान नहीं लाने या टोकन में दर्ज मात्रा से कम धान लाने की स्थिति में शेष धान की खरीदी और दोबारा टोकन जारी करने को लेकर निर्धारित नियम लागू होंगे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...