
ग्राम पंचायत कुंजारा में आज मितानिन दिवस के अवसर पर पंचायत में कार्यरत मितानिनों को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मितानिनों के स्वास्थ्य सेवाओं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान करने में महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई।
सम्मान समारोह में मितानिनों को उपहार भेंट कर उनके सेवाभाव एवं समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया गया। ग्राम पंचायत ने मितानिनों के कार्यों को ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।











