
लैलूंगा | रायगढ़।
लैलूंगा क्षेत्र में साहू समाज के संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में युवा प्रकोष्ठ में नई नियुक्तियां की गई हैं। युवा प्रकोष्ठ साहू समाज के तहसील अध्यक्ष पद पर रोशन साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं उपाध्यक्ष पद पर बंशीधर साहू को नियुक्त किया गया है।
दोनों की नियुक्ति से समाज के युवाओं में उत्साह का माहौल है। समाज के लोगों को उम्मीद है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को मजबूत बनाने, युवाओं को एकजुट करने तथा सामाजिक एकता, शिक्षा और समाज के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष रोशन साहू एवं उपाध्यक्ष बंशीधर साहू को समाज के लोगों और शुभचिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही हैं।
अब देखना होगा कि नई टीम किस तरह युवाओं को साथ लेकर साहू समाज को नई दिशा और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती है।
लैलूंगा, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से विशेष खबर।











