WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री ने बेरला के 30 बिस्तर अस्पताल को मातृ शिशु अस्पताल के रूप में 50 बिस्तर करने की घोषणा
हसदा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ करने
 बेरला में जिम और इनडोर स्टेडियम
भिंभौरी में विद्युत विभाग के सबस्टेशन निर्माण की घोषणा

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

मुख्यमंत्री ने बेरला के 30 बिस्तर अस्पताल को मातृ शिशु अस्पताल के रूप में 50 बिस्तर करने की घोषणा
हसदा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ करने
 बेरला में जिम और इनडोर स्टेडियम
भिंभौरी में विद्युत विभाग के सबस्टेशन निर्माण की घोषणा

विनय सिंह

बेमेतरा -मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज बेरला प्रवास के दौरान माता बिंदेश्वरी बघेल स्मृति सामुदायिक मनवा कुर्मी भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बेरला के 30 बिस्तर अस्पताल कोमातृ शिशु अस्पताल (एमसीएच-मदर एण्ड चाईल्ड हॉस्पीटल) में उन्नयन कर 50 बिस्तर करने की घोषणा की। उक्त अस्पताल का नामकरण माता बिंदेश्वरी देवी के नाम पर किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम हसदा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल प्रारंभ करने, बेरला में जिम और इनडोर स्टेडियम, भिंभौरी में विद्युत विभाग के सब स्टेशन निर्माण की घोषणा की। इसके8 अलावा उन्होने सामुदायिक भवन के आहाता के लिए आवश्यक कार्यवाही करने का भरोसा दिलाया। बघेल ने सामुदायिक भवन परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने वृक्षारोपण किया। मुख्यमंत्री ने  इस अवसर पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू विधायक आशीष कुमार छाबड़ा, मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज धमधा राज के अध्यक्ष चंद्रशेखर परगनिहा, जनपद पंचायत अध्यक्ष हीरा देवी वर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष बेरला राजबिहारी कुर्रे सहित गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक कार्यों के लिए इस भवन का उपयोग होगा।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ अन्नदाताओं का प्रदेश है हम खुशहाल छ.ग. की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस वर्ष धान की फसल बढ़िया थी, धान की कटाई मिंजाई हो गई है। धान उपार्जन का कार्य बड़े पैमाने पर सुव्यवस्थित रुप से चल रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में 110 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य है गत वर्ष राज्य सरकार द्वारा 98 लाख मीट्रिक टन खरीदी किया गया था। मुख्यमंत्री ने किसानों से गौठान में पैरादान करने की अपील की जिससे कि गौ-माता को भोजन के रुप में चारा मिल सकेगा। उन्होने खेती-किसानी में रासायनिक खाद के उपयोग पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इससे जमीन की उर्वराशक्ति कमजोर हो रही है। किसान भाई जैविक खेती और कम्पोस्ट खाद का उपयोग कर अपनी पैदावार बढ़ा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को आगामी पर्व छेर-छेरा पुन्नी की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों की स्थिति में सुधार लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। समाज के सभी वर्गों के हित में योजनाएं चलाई जा रही है। राम-वन-गमन पथ हेतु 138 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। स्थानीय विधायक आषीष छाबड़ा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गेरवानी शराब दुकान में पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, प्रायवेट गार्ड घायल — पूंजीपथरा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर शुरू की...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़        18 अगस्त, रायगढ़ । 17 अगस्त 2026 की रात्रि शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान गेरवानी में पिस्टलनुमा हथियार...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS