सट्टे के विरुद्ध रायगढ़ में चलाया गया विशेष अभियान…..

सट्टे के विरुद्ध रायगढ़ में चलाया गया विशेष अभियान…..

चंद्रशेखर जायसवाल

30 आरोपियों से ₹30,760 नगद समेत दर्जनों मोबाइल और लाखों रूपये के सट्टा-पट्टी जब्त……

*रायगढ़* अमर स्तंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर आज जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत सट्टा पट्टी लिखने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही किया गया । शहर में साइबर सेल और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से 15 सट्टा पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम ₹18,400 और 12 मोबाइल और करीब 3,55,000 रुपए का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है । वहीं कोतवाली क्षेत्र में टीम ने एक जुआ रेड कार्यवाही भी किया गया है जिसमें 3 जुआरियों से नगद रकम ₹1920 और दो मोबाइल जप्त किए गए हैं । इसी प्रकार तमनार पुलिस द्वारा 04, जूटमिल ने 03, घरघोड़ा और थाना पुसौर ने 02-02 व अन्य थानाक्षेत्र से 1-1 आरोपियों पर सट्टा लिखते सट्टा के हिसाब की पर्ची के साथ पकड़ा गया है । देर शाम तक जिले के विभिन्न थानों में *30 सट्टा-पट्टी लिखने वाले आरोपियों से नगद रकम ₹30,760 तथा 15 मोबाइल एवं करीब 4.50 लाख रूपये के सट्टा-पट्टी जप्त* किया गया है । आरोपियों पर संबंधित थाने में 4 (क) जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारियों को नियमित रूप से जुआ-सट्टा पर कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...