कुसमुरा में आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति जिला रायगढ़ अंचल का संगठन के तत्वधान में तीन दिवसीय महासम्मेलन (महासभा) संपन्न…

कुसमुरा में आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति जिला रायगढ़ अंचल का संगठन के तत्वधान में तीन दिवसीय महासम्मेलन (महासभा) संपन्न…

रोहित कुमार

रायगढ़/आदर्श कुम्हार समाज जिला रायगढ़ अंचल का महासम्मेलन (महासभा) दिनांक 26.02.2023 से 28.02.2023 तक में संपन्न हुई, यह तीन दिवसीय महासम्मेलन (महासभा) का शुभारंभ 26 फरवरी 2023 दिन रविवार को ग्राम कुसमुरा में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल का उपस्थिति में इस अंचल के सैकडों स्वजातीय सामाजिक बंधुओ की उपस्थिति में हुआ।
सर्व प्रथम मुख्य अतिथि एवं इस समाज पदाधिकारी जिलाध्यक्ष रामचरण, कुम्भकार व उपाध्यक्ष जयलाल राणा सह समाज पदाधिकारी गण एवं स्वजातीय बन्धुओं के मध्य से कुम्हार जाति का परंपरानुसार कुल देवी भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजा अर्चना कर महासभा का शुभारम्भ किया गया। इस रायगढ़ अंचल के महासभा में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं समाज पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक तथा स्वजातीय बंधुओं को पुष्पहार व मिट्टी निर्मित कलाकृतियों से भेंट कर सम्मानित किया गया। तथा इस महासभा का प्रथम दिवस में सामाजिक चर्चा एवं सामाजिक नियमावली में आवश्यक संशोधन प्रक्रिया आरंभ किये तथा इसी क्रम में आगे बढते हुए द्वितीय एवं तृतीय दिवस में सामाजिक निवमावली संशोधन पूर्ण कर पत्र पुस्तिका छपाने अंतिम निर्णय लिए तथा सामाजिक मुद्दों में 5 आवेदन में से 4 का निराकरण तृतीय दिवस में स्वजातीय बन्धु, वरिष्ठ नागरिक, पदधिकारी गण के मध्य दोनों – दोनों पक्षों में निराकरण हुआ
तथा शाम 3 बजे पश्चात इस महासभा का समापन हेतु मुख्य अतिथि भूतपूर्व विधायक लैलूंगा सत्यानन्द राठिया व विशिष्ट अतिथि सुरेश गोयल (पूर्व सभापति रायगढ़),सनत राम पटेल (सरपंच ग्राम पंचायत कुसमुरा),सह क्षेत्रीय प्रतिनिधि में गोकुलानंद पटनायक, आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति अध्यक्ष रामचरण कुम्भकार, उपाध्यक्ष जयलाल राणा, हरीराम राणा (पूर्व अध्यक्ष कुम्हार समाज जिला रायगढ़ अंचल) की उपस्थिति में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्व सहायता समूह, प्रतिभावान छात्र-छात्राओं प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति जिला रायगढ़ अंचल (छ.ग.) का प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पिछले महासभा की भाँति इस महासभा में भी कुम्हार समाज अधिकारी कर्मचारियों वर्ग, वरिष्ठ नागरिक, कुम्हार जाति सपरिवार उपस्थित होकर महासम्मेलन (महासभा-2023) का भरपूर आनंद उठाया। उत्साह व उमंग के साथ शाम 06 बजे तक महिला पुरुष व बच्चे जान पहचान का दायरा अपने सगा समाज तक नहीं हो पाता। ऐसे में जरूरी है कि हम अपने समाज में रहने वाले दूसरे लोगों से मिलें और उनकी गम व खुशी में सहभागी बने। इस मिलन समारोह का आयोजन इसी मकसद से किया जाता है। समाज में आपसी भाईचारे के माध्यम से ही सुंदर वातावरण का निर्माण किया जा सकता है, जो समाज की उन्नति के लिए आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि हम समय-समय पर लोगों को आपस में मेलजोल बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करते रहे। इस महासभा मे निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष वार्षिक सम्मेलन तथा प्रति 5 वर्ष में महासम्मेलन का आयोजन करने का प्रस्ताव पारित हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...