लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती फांसी लगाकर की आत्महत्या….

● *लिव इन रिलेशनशिप में रही युवती फांसी लगाकर की आत्महत्या*….

● *आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी को कापू पुलिस की गिरफ्तार*….

*रायगढ़* । कापू पुलिस द्वारा 25 वर्षीय युवती के आत्महत्या मामले में मर्ग जांच पर युवती के कथित प्रेमी परसराम एक्का द्वारा उसे शादी का प्रलोभन देकर पत्नी की तरह रखना और उसे स्वीकार ना कर धोखा दिए जाने से क्षुब्ध होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जांच पर आरोपी द्वारा युवती को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करना पाए जाने और जिसके फलस्वरूप युवती द्वारा आत्महत्या जैसा घातक कदम उठाना पाए जाने पर आरोपी पर *धारा 306 आईपीसी* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

मर्ग जांच दौरान युवती (उम्र 25 साल) के परिजन बताए कि वर्ष 2021 में परसराम इनके गांव तमनार में काम करने आया था । इस दौरान परसराम और युवती के बीच मेलजोल हुआ जिसके बाद से परसराम युवती से मिलता जुलता था । उसे शादी करने का विश्वास दिलाया था जिस पर एक दिन युवती अपने घर से परसराम के गांव के लिए निकली थी जिसे रास्ते में परसराम मिला और उसे धरमजयगढ़ में एक किराया मकान लेकर रखा बाद में युवती को जानकारी हुई कि परसराम पहले से शादीशुदा है । तब दोनों में कहासुनी हुआ जिसके बाद परसराम उसे शादी करने से इंकार कर उसे घर जाने को कहने लगा । 16 जनवरी को परसराम युवती को उसके गांव जाने बस में बिठा दिया था पर युवती अपने गांव ना जाकर वापस परसराम के गांव आई और गांव के बाहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । मर्ग जांच, गवाहों के कथन पर *आरोपी परसराम एक्का पिता जगनू एक्का उम्र 25 साल निवासी टोनाहीनारा थाना कापू* के दुष्प्रेरण का अपराध कारित करना पाये जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक बलदेव साय पैकरा, सहायक उपनिरीक्षक बृज किशोर गिरी, प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक विभूति सिंह, सीरिल कुजूर की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

राम मंदिर मुद्दे पर बोदरी में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, गीतांजलि कौशिक के नेतृत्व में मटकी फोड़कर जताया विरोध

बिलासपुर - अयोध्या के श्रीराम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को लेकर बिलासपुर जिले के बोदरी में कांग्रेस ने पूरे प्रदेश से...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...