भाजपा के संघर्षशील, निष्ठावान एवं पराक्रमी कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में पुनः खिलेगा कमल : शालिनी

spot_img

भाजपा के संघर्षशील, निष्ठावान एवं पराक्रमी कार्यकर्ताओं की बदौलत प्रदेश में पुनः खिलेगा कमल : शालिनी राजपूत
विनय सिंह

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी महिला मोर्चा की बैठक में हुई शामिल

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में जिला भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकारिणी की पहली बैठक में शामिल होने पहुंची। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत का जिला महिला मोर्चा की बहनों द्वारा भव्य स्वागत की गई।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत नेम बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी नवगठित जिले में संगठन के प्रथम प्रतिनिधि हैं आप सभी को संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी इस विश्वास के साथ सौंपी है कि सभी मिलजुल कर भाजपा का विजय परचम लहराएंगे। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों में कोई कसर ना छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत कि आज हम दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरे हैं। दुनिया में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का डंका बज रहा है भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने कहा कि प्रदेश की कर्मठ कार्यकर्ता निष्ठावान, संकल्पवान एवं संघर्षशील कार्यकर्ता है जिनके बदौलत हम प्रदेश में फिर से कमल खिलाएंगे और प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनाएगे। आज हम सभी कार्यकर्ता इस संकल्प के साथ कि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाएंगे और प्रदेश को कांग्रेस मुक्त अपराध मुक्त बनाएंगे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में HIV/AIDS जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों से दिया बचाव और भेदभाव मिटाने का संदेश

HIV AIDS Awareness Campaign: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहभट्ठा के विद्यार्थियों के लिए एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

CHHATTISGARH NEWS

Bemetara News: बेमेतरा में HIV/AIDS जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों से दिया बचाव और भेदभाव मिटाने का संदेश

HIV AIDS Awareness Campaign: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहभट्ठा के विद्यार्थियों के लिए एचआईवी/एड्स जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...