छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन निगम आयुक्त महोदय से मिला

छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/ समग्र शिक्षक फेडरेशन निगम आयुक्त महोदय से मिला….


समयमान वेतनमान आदेश जारी करने हेतु महापौर से किया निवेदन
*रायगढ़- छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले दिनांक 16/03/23को रायगढ़ नगर निगम में महापौर, सभापति और आयुक्त महोदय से मुलाकात कर शिक्षकों की समस्या से अवगत कराया, जिसमें शिक्षकों की दोसुत्रीय मांग जिसमें पहली मांग 2011-12 या उसके बाद नियुक्त हुए नगरीय निकाय के शिक्षा कर्मी वर्ग 3 जिनका आज पर्यंत तक समयमान वेतनमान का आदेश जारी नहीं हुआ है जिस हेतू उक्त शिक्षक समयमान वेतनमान का एरियर्स राशि के पात्र होते हुए भी लाभ से वंचित हो रहे हैं इसलिए नगर निगम आयुक्त,महापौर और सभापति जी को यथाशीघ्र समयमान वेतनमान का आदेश जारी करते हुए हुए लाभान्वित शिक्षकों से गणना पत्रक मंगाकर और कार्यालय द्वारा उसका सत्यापन कर एरियर्स राशि भुगतान करने का निवेदन किया गया, दूसरी मांग जिसके तहत 2018-19 में एनपीएस खाते में सीपीएस का जो राशि जमा होना था, वेतन में कटौती होने के बावजूद भी कर्मचारी एवं सरकार का हिस्सा आज पर्यंत तक जमा नहीं हुआ है उक्त राशि को कर्मचारी के खाते में यथाशीघ्र जमा करने हेतु आग्रह किया गया, शिक्षकों की दोनों समस्याओं को सुनने समझने के पश्चात आयुक्त महोदय और महापौर महोदया ने यथाशीघ्र पहल कर समस्या का निराकरण करने की बात कही।*
*विदित हो कि पूर्व में छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले रायगढ़ नगर निगम के अधीनस्थ नगरीय निकाय के कर्मचारी जिनका संविलियन पूर्व अक्टूबर 2020 का मासिक वेतन का 62 शिक्षाकर्मियो का जो वेतन रोका गया था उसके लिए दो बार नगर निगम आयुक्त से मिलकर वेतन जमा करने हेतु और आवंटन के लिऐ पुनः मांगपत्र भेजने हेतु निवेदन किया गया था और पुनः मांग पत्र भेजा गया जिसका छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के द्वारा मंत्रालय में वार्ता कर रायगढ़ नगर निगम के लिए राशि आवंटित कराई गई और राशि आवंटित होते ही उक्त 62शिक्षकों का पेंडिंग वेतन दिनांक 24 फरवरी2023 को उनके खाते में जमा करा दिया गया, उक्त कार्य हेतु श्री संबित मिश्रा नगर निगम आयुक्त महोदय को फेडरेशन के द्वारा बधाई भी दिया गया*
*आज के ज्ञापन कार्यक्रम में सी पी डनसेना(राहुल)की अध्यक्षता में रायगढ़ विकासखंड अध्यक्ष श्री विनोद कुमार एक्का, रायगढ़ विकासखंड अध्यक्ष नगरीय निकाय श्री कमलेश बंजारे, महिला प्रकोष्ठ कार्यकारिणी श्रीमती कविता साहू,श्रीमती रोशनी पटेल ,नगरीय निकाय उपाध्यक्ष श्री जगन्नाथ पांडे, संगठन के कार्यकर्ता सुशील गढ़तिया, श्री विष्णु चरण गुप्ता श्री बार्थलोमिस टोप्पो आदि उपस्थित थे।*

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...