ग्राम तराईमाल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की शराब रेड कार्यवाही……

ग्राम तराईमाल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर पूंजीपथरा पुलिस की शराब रेड कार्यवाही……

40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार….. *रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर अवैध शराब पर कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक जितेंद्र एसैया द्वारा मुखबीर व स्टाफ लगाकर कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में कल शाम टीआई पूंजीपथरा जितेंद्र एसैया को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम तराईमाल में रहने वाला मदन उरांव घर पर अवैध रूप से शराब की बिक्री कर रहा है । सूचना की तस्दीकी तथा कार्यवाही के लिए थाना प्रभारी के निर्देशन पर थाने से एसआई सेमसोन मिंज के हमराह स्टाफ कार्यवाही के लिए ग्राम तराईमाल रवाना हुए, जहां संदेही को तलब कर शराब बिक्री के संबंध में पूछताछ किए जाने पर मदन उरांव अवैध रूप से शराब बिक्री करना कबूल कर घर के रसोई कक्ष से 15-15 लीटर जरकिन और 2-2 लीटर वाली प्लास्टिक बोतल में भरी हुई महुआ शराब लाकर पेश किया । *आरोपी मदन उरांव पिता स्वर्गीय धोबाराम उरांव उम्र 32 वर्ष निवासी तराईमाल गोदामपारा, थाना पूंजीपथरा* के कब्जे से *कुल 40 लीटर महुआ शराब कीमत ₹4000 का जप्त* कर आरोपी पर 34( 2),59 (क) के तहत थाना पूँजीपथरा में कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सिरगिट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अशांति फैलाने और अड्डेबाजी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश

बिलासपुर। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अशांति फैलाने वाले एवं अड्डेबाजों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

तीर-धनुष, लोहे का कत्ता के साथ लोगों को धमका रहा आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में कार्रवाईघरघोड़ा पुलिस ने सूझबूझ से घेराबंदी कर आरोपी को...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़    26 जुलाई, रायगढ़ । ग्राम बरौनाकुंडा में लोहे का कत्ता और तीर-धनुष लेकर ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले...