सीएसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में अंजान नम्बर से लड़की की दोस्ती व्हाटसअप विडियो कॉल कर आपत्तिजन विडियो बनाने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में … आरोपी को रिमांड पर भेजा

सीएसपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में अंजान नम्बर से लड़की की दोस्ती व्हाटसअप विडियो कॉल कर आपत्तिजन विडियो बनाने वाला युवक पुलिस के गिरफ्त में … आरोपी को रिमांड पर भेजा

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू की रिपोर्ट

लड़की के पिता चक्रधरनगर थाने में दर्ज कराये युवक द्वारा लड़की का विडियो वायरल करने की रिपोर्ट

चक्रधरनगर पुलिस आरोपी को ओडिशा से की गिरफ्तार, आरोपी को पोक्सो एक्ट, यौन उत्पीड़न में भेजा गया रिमांड

रायगढ़/अमर स्तंभ कल दिनांक 10.06.2022 को थाना चक्रधरनगर में नाबालिग बालिका के पिता द्वारा उसकी लड़की के सोशल मीडिया फ्रेंड द्वारा लड़की के अश्लील विडियो वायरल किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया । मामला संवेदनशील होने से उप निरीक्षक दिनेश बहिदार द्वारा पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नगर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया । नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा द्वारा उप निरीक्षक बहिदार को वैधानिक धाराओं पर आरोपी युवक के विरूद्ध एफआईआर कर उसके वर्तमान पते की जानकारी लेकर तत्काल आरोपी गिरफ्तारी के लिये टीम रवाना करने का निर्देश दिया गया । आरोपी के चांटीपाली ओडिशा के होने की जानकारी पर रात में ही पुलिस टीम ओडिशा रवाना हुई, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रेंगाली, झारसुगुडा पर कई स्थानों पर दबिश दिया गया जिसके बाद आरोपी युवक अमित बगवर्ती (19 साल) को स्थानीय पुलिस के सहयोग से चौकी कोडेकेला क्षेत्र से हिरासत में लेकर थाना चक्रधरनगर लाया गया, आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसने अपराध स्वीकार किया है जिसे आज यौन उत्पीड़न व पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

घटना के संबंध में पीड़िता के पिता रिपोर्टकर्ता बताया कि उसकी लड़की कक्षा 10 वी में पढ़ती है, ऑनलाइन पढ़ाई के समय एक अंजान नम्बर पर उसका बातचीत होने लगा, लड़का अपना नाम अमित बगवर्ती ग्राम चांटीपाली ओडिसा का रहने वाला बताया था । लड़की बताई कि लड़का प्यार का इजहार कर उसके साथ व्हाटसअप चैटिंग, विडियो कॉल कर बातें करता था । 20-25 दिन पहले लड़की लड़के से बात करना बंद कर दी थी, लड़के ने दिनांक 02.06. 2022 को लड़की का अंतरंग विडियो वाट्स्ऐप पर वायरल कर दिया जो लड़की और गांव के कुछ लोगों के पास पहुंचा । लड़की बताई कि वह विडियो व्हाटसअप चैट के दौरान ‍उसके बिना जानकारी के अमित बगवर्ती बनाया है । रिपोर्टकर्ता के लिखित आवेदन पर मोबाइल नंबर 781508XXXX के धारक अमित बगवर्ती के विरूद्ध यौन उत्पीड़न एवं पोक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस टीम द्वारा आरोपी अमित बगवर्ती (19 साल) निवासी चांटीपाली थाना रेंगाली जिला झारसुगड़ा ओडिसा को उसके मूल निवास से हिरासत में लेकर रायगढ़ लाया गया जिसने अपराध स्वीकार किया है, आरोपी को आज यौन उत्पीड़न, पोक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । नगर पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक दिनेश बहिदार, सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह, प्रधान आरक्षक सतीश पाठक, आरक्षक श्वेत कुमार बारीक, विक्रांत भगत, महिला आरक्षक कस्तूरी राठिया एवं रेंगली / चौकी कोडेकेला स्थानीय पुलिस की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...