spot_img
spot_img

मोहतरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मे 178 आवेदनों का हुआ निराकरण
संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित होकर सुनी लोगों की समस्याएं

spot_img
spot_img
spot_img

मोहतरा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर मे 178 आवेदनों का हुआ निराकरण
संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित होकर सुनी लोगों की समस्याएं

विनय सिंह दुर्ग सम्भाग

बेमेतरा 20 जून 2022-जिला प्रशासन द्वारा आज स्वयं ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। आज सोमवार को विकासखण्ड नवागढ़ के सुदूरवर्ती ग्राम मोहतरा में मानसून की रिमझिम फूहारों के बीच आयोजित जनचौपाल शिविर में मांग एवं शिकायत के प्राप्त 266 आवेदनों में से 178 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। ग्रामीणों को अपनी विभिन्न समस्याओं के निदान के लिए सफर तय कर जिला मुख्यालय आना पड़ता है इससे उनका आने-जाने का समय एवं बस किराया/ईंधन की बचत हुई। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव श्री गुरुदयाल सिंह बंजारे, कलेक्टर बेमेतरा श्री विलास भोसकर संदीपान, पुलिस अधीक्षक श्री धमेन्द्र सिंह छवई सहित जिला स्तर के अधिकारी सम्मिलित हुए। संसदीय सचिव एवं कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा विभागीय अधिकारियों को आवेदनों के निराकरण के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कृषि विभाग द्वारा 17 किसानों को सोयाबीन सुगंधित धान एवं अरहर के बीज वितरित किए गये। मछली पालन विभाग द्वारा 8 मत्स्य कृषकों को आईस बॉक्स का वितरण किया गया। शिविर में सर्वाधिक 166 आवेदन राजस्व विभाग से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों को निःशुल्क दवा वितरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा 10 किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका) का वितरण किया गया। आय, जाति एवं निवास के 113 प्रमाण पत्र तैयार कर मौके पर ही वितरण किया गया। 17 किसानों को रिकार्ड दुरुस्त किया गया। 6 किसानों का नामांतरण किया गया। शिविर में कृषि, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति जनजाति, उद्यानिकी, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, मत्स्य, महिला बाल विकास, विद्युत, श्रम, जिला अंत्यावसायी, क्रेडा एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिए।
संसदीय सचिव श्री बंजारे ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें, इसी उद्देश्य से कलेक्टर और सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थिति में जन चौपाल शिविर के माध्यम से समस्याएं सुनकर मौके पर निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विलास भोसकर संदीपान ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिकारी संवेदनशील होकर आवेदनों का निराकरण समय-सीमा के भीतर करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संबंधित आवेदक को निराकृत प्रकरणों की वस्तुस्थिति के संबंध मे अवगत करना सुनिश्चित करें। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित पुस्तक, पॉम्प्लेट एवं जनमन का निःशुल्क वितरण किया गया। शिविर में अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी नवागढ़ श्री प्रवीण तिवारी, डिप्टी कलेक्टर विश्वास राव म्हस्के, जनपद पंचायत सीईओ कु. प्रज्ञा यादव, स्थानीय सरपंच ग्राम पंचायत मोहतरा ओमकार साहू, जनपद सदस्य महेश टण्डन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

हितग्राही हुए लाभान्वित-मछली पालन विभाग द्वारा 8 हितग्राहियों को आइसबॉक्स एवं फिश माउण्ट का वितरण किया गया इनमें रामजानकी स्वसहायता समूह मोहतरा, महिला लक्ष्मी स्वसहायता समूह अमोरा, पुष्पा महिला स्वसहायता समूह झिलगा (बेवरा), गुरुघासीदास स्वसहायता समूह खटई, जय शारदा मछुवा सहकारी समिति मर्या. मेहना, ग्राम खाम्ही के संतोष निषाद, नवागढ़ निवासी अजय निषाद एवं परमानंद निषाद शामिल है। कृषि विभाग द्वारा ग्राम बघुली के चंद्रभान, फागुराम, रामाधार, लच्छन, चतुर एवं कुंवारु को 30-30 किग्रा. का सोयाबीन बीज, ग्राम कंवराजेवरा के भागवत, रोहित रविन्द्र यशवंत बालाराम, डोमन को 30-30 किग्रा. का सुगंधित धान एवं ग्राम मुरता के कौशलदास, दिलेश्वर, पुरुषोत्तम, भीखमचंद, हेमंत को 4-4 किग्रा. का अरहर बीज निःशुल्क वितरण किया गया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

RAIGARH NEWS

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पासिंग राउंड से लेकर बजर राउंड तक रोचक मुकाबला, चयनित विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा रायगढ़, 25 अक्टूबर। विद्यार्थियों में...