spot_img
spot_img

रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करने वाले कर्मचारी ने दसियों को लगाया चूना, लखों रूपया लेकर हुआ फरार

spot_img
spot_img
spot_img

रियल एस्टेट कंपनी में नौकरी करने वाले कर्मचारी ने दसियों को लगाया चूना, लखों रूपया लेकर हुआ फरार

भिलाई:- घटना दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र की है। रियल स्टेट में काम करने वाले एक कमीशन एजेंट ने अनेकों लोगों के साथ-साथ 2 कंपनियों को लगाया लाखों का चूना।
घटना इस प्रकार है गैलेक्सी रियल स्टेट में काम करने वाले कृष्ण चंद्र नायक जो रमाको डेवलपर्स में कमीशन एजेंट के तौर पर काम करता था उसने दोनों कंपनियों को लाखों का चूना लगा दिया है। घटना के विषय में बताया जाता है कि कृष्णचंद नायक जो गैलेक्सी रियल स्टेट में नौकरी करता था वहां से कैश का ताला तोड़कर ₹225000 और रमाको डेवलपर्स के एक क्लाइंट के द्वारा जमा किया हुआ ₹160000 लेकर फरार हो गया है। घटना के बाबत जामुल थाना में अभियुक्त के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। घटना प्रकाश में आने के बाद बहुत सारे लोग खड़े हो गए जिन लोगों को कृष्णचंद्र नायक ने हजारों हजार का चूना लगाया है। अगर सही तरीके से देखा जाए तो प्राप्त जानकारी के अनुसार कृष्ण चंद्र नायक ने जिन जिन लोगों को चूना लगाया है उनमें दीपेश को 120000 का, रवि को 45000 का ,योगेश कुमार जंघेल को 19000 का ,राधे को 7000 का, हिमाचल को 3000 का ,सनोज चौधरी को 25000 का, श्रीवास्तव को 16000 का ,सनोज चौधरी को 10000 का, और होनू प्रसाद को 5000 का चुना लगाया गया है ।इन सबों की राशि लेकर अभियुक्त अपने घर उड़ीसा फरार हो गया है। रमाको डेवलपर्स के मालिक हशमत आलम द्वारा जामुल थाने में कमीशन एजेंट के विरुद्ध जो लिखित शिक़ायत दी गई है उसमें अभियुक्त के घर का पूरा पता बताया गया है,जिस पर जामुल थाना प्रभारी ने एफ आई आर दर्ज करने का आश्वासन दिया है। जानकारी के अनुसार अभियुक्त उपर्युक्त समस्त लोगों का पैसा लेकर अपने गांव बुंदिया कॉलोनी,गांव गितारी, पोस्ट बोरीबोली,थाना पारगंज, ज़िला ढेंनकनाल फरार हो गया है। हशमत आलम के द्वारा लिखित शिकायत करने के बाद विभिन्न लोगों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद जामुल थाना के प्रभारी याकूब मेनन ने और दुर्ग जिले के एसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए कहा है कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तमाम पीड़ितों को आश्वस्त किया है कि वह इस मामले में तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को धरपकड़ करने का काम शुरू करेंगे। पुलिस की मानें तो अभियुक्त अतिशीघ्र पुलिस की गिरफ्त में होगा। इस तरह अभियुक्त ने न केवल अपने मालिकों का भरोसा तोड़ा है बल्कि बहुत सारे लोगों के साथ विश्वासघात किया है इसकी सजा उसे निश्चित रूप से मिलनी ही चाहिए।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

CHHATTISGARH NEWS

रायगढ़ में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट

चक्रवात के प्रभाव से बिगड़ सकता है मौसम; कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश, निचले इलाकों में राहत-बचाव की तैयारी रायगढ़, 25 अक्टूबर।...

RAIGARH NEWS

पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

पासिंग राउंड से लेकर बजर राउंड तक रोचक मुकाबला, चयनित विद्यार्थी 14 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा रायगढ़, 25 अक्टूबर। विद्यार्थियों में...