ओ.बी. कंपनी में माइंस में हो रही घटना की जानकारी छाल एसईसीएल प्रबंधन तक को नही

ओ.बी. कंपनी में माइंस में हो रही घटना की जानकारी छाल एसईसीएल प्रबंधन तक को नही

ओ.बी. कंपनी में माइंस में हो रही घटना की जानकारी छाल एसईसीएल प्रबंधन तक को नही



नवापारा – छाल एसईसीएल कोयला खदान में ओ बी ( मिट्टी हटाने ) का कार्य राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (RKS) को मिला हुआ है, परंतु ठेका कंपनी द्वारा अपने फायदे के लिए सारे सुरक्षा के नियमों को दरकिनार किया जा रहा है जिसका खामियाजा ड्राइवरो और ऑपरेटरो को भुगतना पड़ता है ।

आपको बता दें 22 नवंबर दिन बुधवार को राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (RKS) की वोल्वो टिपर क्रमांक CG13AV1465 खदान अंदर अनियंत्रित होकर पलट गई जिसके बाद आनन-फानन से बिना किसी को सूचना दिए वोल्वो वाहन को पोकलेन की मदद से उठाया गया एवं मामला को रफा-दफा कर दिया गया जिसके सम्बंध में राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (RKS) के इंचार्ज रवि तिवारी जी से जानकारी हेतु संपर्क करना चाहा तो उनके द्वारा फोन रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा गया ।

आपको यह भी बतादे की अभी हाल ही में छाल माइंस के अंदर राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (RKS) की JH01 EL 3924 वोल्वो वाहन में भी शार्ट सर्किट से आगजनी की घटना हुई थी जिसकी जानकारी भी एसईसीएल से छिपाया गया था ।
मिली जानकारी अनुसार जब-जब राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन (RKS) में कोई घटना घटित होता है तो ड्राईवरो को कंपनी से निकाल दिया जाता है सूत्रों की माने तो कंपनी में ड्राइवरो का कोई हिसाब नही है एक दिन में कितने ड्राइवर ऑपरेटर माइंस में जाते है कभी कोई बड़ी अनहोनी होती है तो आखिर इसका जिम्मेदार कौन होगा ।

लक्ष्मण डांगी (मैनेजर, छाल ओसीएम) – माइंस अंदर ऐसी कोई घटना की जानकारी मुझे नही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...